India News (इंडिया न्यूज), MS Dhoni Bike Ride Video: भारत के पूर्व चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बाइक प्रेम किसी छुपा नही है। धोनी आए दिन बाइक पर घूमने निकल जाते हैं। कई बार उनको वो बाइक से प्रैक्टिस स्टेडियम जाते भी देखा गया। धोनी के ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रांची में धोनी को बाइक पर घूमते देखा जा सकता है। चैंपियन खिलाड़ी का स्टाइलिश बाइक राइड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

फैंस को पसंद आया धोनी का स्टाइलिश अंदाज

एमएस धोनी फिलहाल क्रिकेट से दूर फैमिली के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में अमेरिका से लौटे धोनी अपने रांची स्थित फॉर्महाउस में आराम करते और बाइक चलाते नजर आए। उनके लंबे बालों वाले लुक ने एक बार फिर फैंस को पुराने के दिनों याद दिला दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में धोनी को बाइक चलाते और कूल अंदाज में यू-टर्न लेते देखा जा सकता है। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

लेटेस्ट खबरें ‘अब खत्म होगा इजरायल-गाजा युद्ध’, नेतन्याहू ने UN में हमास के सामने रखी ये 3 शर्तें, हैरान हुआ ये मुस्लिम देश

इस तरह धोनी को फिर से रिटेन कर पाएगी CSK

धोनी उम्र के उस पड़ाव पर जहां खिलाड़ी सन्यास लेकर किसी और फील्ड में अपना भविष्य देखते हैं। 43 साल के हो चुके धोनी की भविष्य की योजनाओं को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बात की खबर जोरों पर है कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स धोनी को रिटेन करेगी या नहीं? धोनी के संन्यास की अटकलों के बीच यह चर्चा और भी दिलचस्प हो गई है। कई खबरों के मुताबिक बीसीसीआई एक नई योजना पर विचार कर रहा है जिसमें रिटायर इंटरनेशनल खिलाड़ियों को अनकैप्ड कैटेगरी में रखा जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो CSK के लिए एमएस धोनी को रिटेन करना न सिर्फ आसान होगा, बल्कि काफी सस्ता भी पड़ेगा। क्योंकि फिर CSK धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन करेगी। और अगर पिछली रिटेंशन पॉलिसी के तहत एक अनकैप्ड खिलाड़ी को सिर्फ 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया जा सकता था।

Rahul Gandhi पर फिदा हैं सैफ अली खान लेकिन क्या सोचती हैं उनकी पत्नी? वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे