<

मुंबई इंडियंस में बड़ी फूट! MI के कप्तान और बुमराह में किस बात पर हुई लड़ाई? वीडियो वायरल

Hardik Bumrah Argument: इसी वजह से बॉलिंग के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या काफी गुस्से में दिखे. गुस्से में हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह फील्डिंग सेट करते समय जसप्रीत बुमराह से नाराज दिख रहे हैं. इस दौरान बुमराह का रिएक्शन हार्दिक पांड्या के रवैये से नाखुश लग रहा था.

Hardik Bumrah Argument: आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. पंजाब के खिलाफ इस मैच में मुंबई की बॉलिंग औसत रही. पहले बैटिंग करते हुए क्विंटन डी कॉक की सेंचुरी की मदद से टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाए, लेकिन मुंबई इस टोटल का बचाव नहीं कर पाई.

इसी वजह से बॉलिंग के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या काफी गुस्से में दिखे. गुस्से में हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह फील्डिंग सेट करते समय जसप्रीत बुमराह से नाराज दिख रहे हैं. इस दौरान बुमराह का रिएक्शन हार्दिक पांड्या के रवैये से नाखुश लग रहा था.

लगातार पांचवें मैच में विकेट नहीं ले पाए बुमराह

IPL 2026 अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए अच्छा नहीं चल रहा है. इस सीजन में सभी बल्लेबाज बुमराह के खिलाफ संभलकर खेल रहे हैं और अपने विकेट नहीं गंवा रहे हैं. यही वजह है कि IPL 2026 में बुमराह लगातार पांचवें मैच में बिना विकेट लिए रहे. बुमराह का विकेट न ले पाना मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन का एक बड़ा कारण बन गया है, क्योंकि इससे दूसरे गेंदबाजों पर दबाव बढ़ गया है.

पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 में अब तक कुल पांच मैच खेले हैं. इन पांच मैचों में से मुंबई ने सिर्फ एक जीता है. सीजन का अपना पहला मैच जीतने के बाद मुंबई लगातार चार मैच हार चुकी है. इसी वजह से वे पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर हैं. इसलिए, अगर मुंबई को प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करनी है, तो उन्हें सीजन के अपने बाकी मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Nvidia के शेयरों में भूचाल, 5.8% तक टूटे शेयर, निवेशकों की नजर अब बोर्ड के अगले फैसले पर

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप निर्माता कंपनियों में शामिल Nvidia के शेयरों में सोमवार,…

Last Updated: November 9, 2026 14:04:19 IST

Samsung Galaxy S27 Launch Date: कब लॉन्च होगी Samsung Galaxy S27 4 मॉडल के साथ आएगी नई सीरीज, मिलेगा 200MP कैमरा और नया Pro वेरिएंट

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर लॉन्च से पहले कई बड़े लीक्स सामने आए हैं.…

Last Updated: November 9, 2026 13:34:21 IST

Bareilly SI Viral Video: खाकी वर्दी में दरोगा जी गटकते रहे शराब, वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Bareilly SI Viral Video: जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी की पहचान…

Last Updated: November 9, 2026 13:32:02 IST

नवंबर में अभी कई दिन बंद रहेंगे बैंक, दिवाली से गुरु नानक जयंती तक छुट्टियों की भरमार, UPI-ATM जैसी सेवाएं रहेंगी चालू

दिवाली से जुड़े त्योहारों के कारण देश के कई शहरों में आज बैंक बंद हैं.…

Last Updated: November 9, 2026 13:14:00 IST

Watch Video: चलती बाइक पर अचानक गले में फंसा दुपट्टा, बाल-बाल बची महिला; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो

Viral Video: वीडियो में वह अपने स्कार्फ से चेहरा ढककर और हेलमेट पहने हुए बाइक…

Last Updated: November 9, 2026 13:07:09 IST