होम / FIFA WORLD CUP 2022: रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना टूटा, अफ्रीकी देश मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हराया

FIFA WORLD CUP 2022: रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना टूटा, अफ्रीकी देश मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हराया

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : December 11, 2022, 7:06 pm IST

FIFA WORLD CUP 2022: कतर में फीफा विश्व कप 2022 जारी है। फ़ुटबाल के इस महाकुम्भ में आए रोजाना एक से बढ़कर एक दिग्गज टीमें एक दूसरे से भिड़ रहीं हैं। रविवार रात खेले गए पुर्तगाल बनाम मोरक्को के मुकाबले की बात करें तो पुर्तगाल का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो गया है। मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से पटखनी दी। इस हार की वजह से पुर्तगाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फीफा विश्व कप की ट्रॉफी उठाने का सपना भी टूट गया। रोनाल्डो का यह पांचवां और आखिरी वर्ल्ड कप था।

 

सेमीफाइनल में पहुंची मोरक्को

पुर्तगाल को हराते हुए मोरक्को की टीम ने इतिहास रच दिया है। मोरक्को सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गई है। आज से पहले किसी भी अफ्रीकी देश ने फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बनाई थी। मोरक्को के हाथों मिली इस करारी हार के साथ ही पुर्तगाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप में सफर पर फुल स्टॉप लग गया है। मुकाबले के बाद रोनाल्डो स्टेडियम से बाहर जाते समय रोते हुए नजर आए।

क्वार्टर फ़ाइनल में पहली बार हारी पुर्तगाल

मोरक्को से पहले तीन अफ्रीकीं टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन तीनों ही टीमों को हार का मुहं देखना पड़ा था। सबसे पहले साल 1990 में कैमरून, साल 2002 में सेनेगल और साल 2010 में घाना क्वार्टर फाइनल में हार गई थी। वहीं, दूसरी तरफ पुर्तगाल पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में हारी है। पुर्तगाल की टीम इससे पहले दो बार सेमीफाइनल में पहुंची थी। साल 1966 में डीपीआर कोरिया को क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल ने 5-3 से और साल 2006 में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट के जरिए 3-1 से हराया था।

 

मोरक्को के लिए नेसरी ने किया गोल

अगर मुकाबले की बात करें तो मोरक्को ने पहले ही हाफ में 1-0 की बढ़त बना ली थी और पुर्तगाल के ऊपर दबाव बनाया। 42वें मिनट में एन नेसरी ने हेडर से बेहतरीन गोल दाग मोरक्को को बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ में पुर्तगाल ने वापसी की कोशिश की, लेकिन मोरक्को के डिफेंडर्स और गोलकीपर यासिन बूनो के शानदार बचावों की बदौलत गोल नहीं हो पाया। दूसरे हाफ के शुरू होने के बाद 51वें मिनट में रोनाल्डो को सब्सटिट्यूट के तौर पर मैदान पर उतारा गया। लेकिन वह भी कोई अपना जादू नहीं दिखा सके।

रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप

रोनाल्डो का यह पांचवां और आखिरी वर्ल्ड कप था। उन्होंने सभी वर्ल्ड कप मिलाकर कुल आठ नॉकआउट मुकाबले खेले हैं और किसी में भी गोल नहीं कर पाए हैं। सभी पांच वर्ल्ड कप मिलाकर रोनाल्डो ने नॉकआउट स्टेज में मैदान पर 570 मिनट बिताए हैं और कोई गोल नहीं किया है। इस दौरान उन्होंने 27 शॉट अटेम्प्ट भी किए।

 

रोनाल्डो ने की खास रिकॉर्ड की बराबरी

इस मुकाबले के बाद वह इस फीफा वर्ल्ड कप में नहीं दिखेंगे। रोनाल्डो ने एक खास रिकॉर्ड की भी बराबरी की। उन्होंने सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोनाल्डो का यह 196वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। उन्होंने कुवैत के बदेर अल मुतावा के रिकॉर्ड की बराबरी की। इससे पहले ग्रुप स्टेज के पहले मैच में रोनाल्डो ने एक गोल भी दागा था। वह वर्ल्ड कप के पांच संस्करण में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी हैं।

पुर्तगाल स्टार्टिंग लाइन अप: डिएगो कोस्टा (गोलकीपर), डियोगो डालोट, पेपे, रुबेन डियास, राफेल गुरेरो, बर्नार्डो सिल्वा, रूबेन नेवेस, ओटावियो, ब्रूनो फर्नांडीस, जोआओ फेलिक्स, गोंजालो रामोस।

मोरक्को स्टार्टिंग लाइन अप: यासीन बूनो, अशरफ हकीमी, रोमेन साईस,  जवाद अल यामिक, यह्या अतिअत-अल्लाह, सोफियान अमराबत, अज्जेदीन औनाही, सलीम अमला, हकीम जियेच,  सोफियान बौफाल, यूसुफ एन नेसरी।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT