<

Finn Allen: क्रिस गेल से लेकर युवराज सिंह तक… फिन एलन के तूफानी शतक में टूटे कई दिग्गजों के वर्ल्ड रिकॉर्ड

Finn Allen: फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में सबसे तेज शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. इस पारी के दौरान फिन एलन ने कई दिग्गजों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. देखें लिस्ट...

Finn Allen World Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च (बुधवार) को खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने सिर्फ 12.5 ओवर में टारगेट चेज कर लिया. कीवी टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने सिर्फ 33 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी के दौरान फिन एलन ने 10 चौके और 8 छक्के लगाए. फिन एलन ने इस मुकाबले में तूफानी शतक लगाकर कई दिग्गज खिलाड़ियों के वर्ल्ड रिकॉर्ड की ध्वस्त कर दिया है. फिन एलन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. एलन ने सिर्फ 33 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इससे पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम था, जिन्होंने 47 गेंदों पर शतक लगाने का कारनामा किया था. इतना ही नहीं, फिन एलन टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं. इससे पहले कोई भी बल्लेबाज सेमीफाइनल या फाइनल में शतक नहीं लगा पाया था.

एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. फिन एलन ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी के दौरान 8 छक्के लगाए. इसी के साथ उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपने 20 छक्के पूरे कर लिए. फिन एलन दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने किसी एक टी20 वर्ल्ड कप में 20 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं. फिन एलन ने वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने इसी टूर्नामेंट में 7 मैचों में 19 छक्के लगाए थे. हेटमायर ने 1 मार्च को भारत के खिलाफ सुपर-8 मैच में यह मुकाम हासिल किया था.

युवराज सिंह का भी रिकॉर्ड ध्वस्त

न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज फिन एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल नाबाद 100 रनों की पारी खेली. इस दौरान फिन एलन ने सिर्फ 19 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. इसी के साथ फिन एलन भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का रिकॉर्ड तोड़ दिया. फिन एलन ICC नॉकआउट मैच में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 20 गेंदों पर शतक लगाया था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

PM Kisan Yojana 23rd Installment: कब आएगी 23वीं किस्त? कर लें ये काम; नहीं तो इस बार खाली रह जाएगा अकाउंट

PM Kisan Yojana 23rd Installment:13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM किसान सम्मान निधि…

Last Updated: March 26, 2026 09:58:57 IST

अष्टमी-नवमी पर कन्या पूजन का पूरा विधि-विधान: स्वागत से लेकर विदाई तक ऐसे करें पूजा, बरसेगी माता की कृपा

Kanya Pujan Rules 2026: नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टमी और नवमी के दिन कन्या…

Last Updated: March 26, 2026 09:58:50 IST

Rajasthan Gold Price: बढ़ा या घटा? आज आपके शहर में क्या सोने का रेट

Rajasthan Gold Price Today:जयपुर समेत राजस्थान के कई शहरों (Jaipur Gold Rate) में आज 24K…

Last Updated: March 26, 2026 09:57:11 IST

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, 13 लोगों की मौके पर ही मौत; 25 घायल

Andhra Pradesh Bus Accident: प्रकाशम जिले के रायवरम के पास हुए एक सड़क हादसे में…

Last Updated: March 26, 2026 10:05:38 IST

ब्रायन लारा क्यों नहीं खेल पाए IPL? इस एक गलती ने तोड़ा था दिग्गज का सपना, क्या है पूरी स्टोरी?

Brian Lara IPL: वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा कभी आईपीएल में नहीं खेल पाए.…

Last Updated: March 26, 2026 09:50:13 IST

CTET Vs UPTET: टीचिंग करियर के लिए कौन सा एग्ज़ाम है सही, किससे मिलेगी KVS, NVS में नौकरी? जानिए अहम बातें

CTET Vs UPTET: टीचिंग करियर शुरू करने के लिए Central Teacher Eligibility Test और Uttar…

Last Updated: March 26, 2026 09:48:39 IST