<

आईपीएल की पहली हैट्रिक किसके नाम? इरफान पठान समेत 3 बल्लेबाजों को भेजा था पवेलियन, अब कहां है वो स्टार गेंदबाज?

First Hat trick in IPL: आईपीएल इतिहास की पहली हैट्रिक किसके नाम? यह सवाल आपके मन में भी जरूर उठता होगा. आइए जानते हैं यह कारनामा पहली बार किसने किया था.

First Hat trick in IPL:  दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग इंडिया प्रीमियर लीग (IPL) में आज तक कई शानदार हैट्रिक देखने को मिली हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस टूर्नामेंट का पहला हैट्रिक किस गेंदबाज ने लिया था. यह ऐतिहासिक कारनामा भारतीय तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने साल 2008 में किया था. उस समय वह चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे थे. आईपीएल के पहले ही सीजन में बालाजी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया.
यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच (अब पंजाब किंग्स) के बीच खेला गया था. मैच के दौरान बालाजी ने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर आईपीएल की पहली हैट्रिक अपने नाम कर ली. बालाजी की इस हैट्रिक की शुरुआत दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान के विकेट से हुई. उन्होंने पहले इरफान पठान को आउट किया और उसके बाद अगली दो गेंदों पीयूष चावला, वीआरवी सिंह को पवेलियन भेज दिया. लगातार तीन विकेट गिरते ही स्टेडियम में मौजूद दर्शक खुशी से झूम उठे और बालाजी का नाम आईपीएल इतिहास में दर्ज हो गया.

चोट की वजह से नहीं लंबा चला करियर

उस समय बालाजी भारतीय टीम के लिए भी खेल चुके थे और अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए काफी मशहूर थे. आईपीएल 2008 में उनकी इस हैट्रिक ने उन्हें रातों-रात सुर्खियों में ला दिया. इसके बाद उन्होंने कई साल तक आईपीएल में खेलते हुए अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया. हालांकि चोटों और फिटनेस समस्याओं के कारण बालाजी का करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से साल 2017 में दूरी बना ली. हालांकि, क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वह इस खेल से जुड़े रहे.

अब क्या कर रहे लक्ष्मीपति बालाजी

फिलहाल लक्ष्मीपति बालाजी कोचिंग और कमेंट्री के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वह पहले सीएसके के साथ गेंदबाजी कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं और युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने में अहम भूमिका निभा चुके हैं. इसके अलावा वह क्रिकेट विशेषज्ञ के रूप में टीवी चैनलों पर भी नजर आते रहते हैं. आईपीएल के इतिहास में पहली हैट्रिक लेने का गौरव आज भी बालाजी के नाम है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST

Viral Video: सड़क पर अचानक सैर पर निकला जंगली हाथी: ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम, नजारा देख फटी रह गईं सबकी आंखें!

Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…

Last Updated: April 3, 2026 21:21:19 IST