India News (इंडिया न्यूज),Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चाएं महीनों से चली आ रही हैं। यह जोड़ा आज 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में सात फेरे लेंगी। रजनीकांत और जॉन सीना से लेकर बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) समेत दुनिया की कई जानी मानी हस्तियों ने इस शादी समारोह में शिरकत कर रहे है। इनके अलावा देश-विदेश से खेलों से जुड़े नामी लोग भी अनंत अंबानी की शादी को अटेंड करने पहुंचे हैं। भारतीय खिलाड़ी भी इस शादी को अटेंड करने पहुंचे है। आइए जानते हैं अबतक कौन-कौन से क्रिकेट प्लेयर शादी में शामिल हुए है।
तिलक वर्मा और क्रिस श्रीकांत
तिलक वर्मा सफेद रंग की शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं। तिलक वर्मा, IPL में मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइी के लिए खेलते हैं। उनके अलावा 1983 क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे क्रिस श्रीकांत भी गोल्डन रंग की शेरवानी पहनकर इस शादी समारोह में पहुंचे हैं। उनके साथ उनकी वाइफ विद्या भी पहुंची है।
हार्दिक, कृणाल और ईशान पहुंचे एकसाथ
अनंत और राधिका की शादी में पांड्या भाइयों ने भी कहर ढाया है। हार्दिक पांड्या के साथ कृणाल पांड्या और उनकी वाइफ पंखुड़ी शर्मा भी साथ में आईं। पांड्या भाइयों के साथ एक और भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन ने भी नजर आए।
एमएस धोनी पूरे परिवार के साथ पहुंचे
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने परिवार सहित अनंत-राधिका की शादी में शामिल हुए।
के एल राहुल भी हुए शामिल
के एल राहुल अपने पत्नी अथिया शेट्टी के साथ नजर आए। युजवेंद्र चहल भी शादी में पहुंचे।
सुर्यकुमार यादव भी हुए शामिल
क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव पत्नी देविशा शेट्टी के साथ अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल हुए।