होम / Gautam Gambhir: टीम इंडिया के 25वें हेड कोच बने गौतम, जानें इससे पहले कौन-कौन से दिग्गज रह चुके है इस पद पर; देखें लिस्ट

Gautam Gambhir: टीम इंडिया के 25वें हेड कोच बने गौतम, जानें इससे पहले कौन-कौन से दिग्गज रह चुके है इस पद पर; देखें लिस्ट

Ankita Pandey • LAST UPDATED : July 10, 2024, 8:44 pm IST

India News (इंडिया न्यूज),Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम में गौतम गंभीर को अगला हेड कोच बनाया गया। गौतम गंभीर भारतीय टीम में राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के 25वें हेड कोच बने। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बनाए जाने की घोषणा 9 जुलाई को किए।

टीम इंडिया के सबसे पहले हेड कोच केकी तारापोरे थे, जिन्हें 1971 में कोचिंग की जिम्मेदारी मिली थी। इसके बाद टीम इंडिया को कई हेड कोच मिले और अब ये जिम्मेदारी गंभीर संभालने वाले 25वें शख्स बन गए। तो आइए जानते हैं कि अब तक कौन-कौन रहा है टीम इंडिया के हेड कोच।

Team India Head Coach: गैरी कर्स्टन से लेकर राहुल द्रविड़ तक…भारत को वर्ल्ड कप जीता चुके हैं ये कोच, जानें कैसा रहा है पिछले पांच कोच का सफर

भारतीय टीम के अबतक के बने कोच की लिस्ट

कोच कार्यकाल देश
1 केकी तारापोर 1971 भारत
2 हेमू अधिकारी 1971-74 भारत
3 गुलाबराय रामचंद 1975 भारत
4 दत्ता गायकवाड 1978 भारत
5 सलीम दुर्रानी 1980-81 भारत
6 अशोक मांकड़ 1982 भारत
7 पीआर मान सिंह 1983-87 भारत
8 चंदू बोर्डे 1988 भारत
9 बिशन सिंह बेदी 1990-91 भारत
10 अब्बास अली बेग 1991-92 भारत
11 अजित वाडेकर 1992-96 भारत
12 संदीप पाटिल 1996 भारत
13 मदन लाल 1996-97 भारत
14 अंशुमन गायकवाड़ 1997-99 भारत
15 कपिल देव 1999-2000 भारत
16 जॉन राइट 2000-05 न्यूजीलैंड
17 ग्रेग चैपल 2005-07 ऑस्ट्रेलिया
18 रवि शास्त्री (अंतरिम) 2007 भारत
19 लालचंद राजपूत 2007-08 भारत
20 गैरी कर्स्टन 2008-11 दक्षिण अफ्रीका
21 डंकन फ्लेचर 2011-15 ज़िम्बाब्वे
18 रवि शास्त्री (टीम निदेशक) 2014-16 भारत
22 संजय बांगर (अंतरिम) 2016 भारत
23 अनिल कुंबले 2016-17 भारत
22 संजय बांगर (अंतरिम) 2017 भारत
18 रवि शास्त्री 2017-21 भारत
24 राहुल द्रविड़ 2021-2024 भारत

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.