<

टीम इंडिया को रहना होगा सावधान! कीवी ऑलराउंडर ने कर ली तैयारी; अपना रहा ये खास ट्रिक

टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. इससे उन्हें आगामी टी20 विश्व कप और वनडे सीरीज के लिए मदद मिलेगी.

नई दिल्ली. भारत में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप की तैयारी कर रहे न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स (Glenn Philips) का मानना है कि बायें हाथ की उनकी बल्लेबाजी में सुधार से भविष्य में बायें हाथ के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उन्हें काफी मदद मिल सकती है. ऐसे में वह सीरीज से पहले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बाएं हाथ से बल्लेबाजी की जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं.

लीग से हटकर खेलने के अंदाज के लिए मशहूर फिलिप्स ने पिछले मंगलवार को ‘सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स’ के खिलाफ ‘न्यूजीलैंड सुपर स्मैश’ मुकाबले में ‘ओटागो’ के लिए नाबाद 90 रन की पारी से प्रभावित किया था. ऐसे में कीवी टीम को उम्मीद होगी कि वह भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करें. भारत के पास स्पिन गेंदबाजी में सिर्फ कुलदीप यादव का विकल्प है. अब देखना होगा कि वह भारत के लिए तीन वनडे सीरीज में कुल कितने मैच खेल पाते हैं.

11 से शुरू होगी वनडे सीरीज

ग्लेन फिलिप्स ने 9 मार्च 2025 को चैंपियंस भारत के खिलाफ मिडिल ऑर्डर में 34 रनों की अच्छी पारी खेली थी. जानकारी के लिए बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से वनडे सीरीज शुरू हो रही है. दूसरा मैच 14 जनवरी को तीसरा 18 जनवरी को खेला जाएगा. देखना होगा कि इस सीरीज में कौन बाजी मारता है.

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, ज़ैक फाउल्क्स, मिच हे (विकेटकीपर), काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग

भारत के खिलाफ T20I के लिए न्यूजीलैंड की संभावित टीम

मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), जैकब डफी, ज़ैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी
Satyam Sengar

Recent Posts

Delhi-NCR Hailstorm: हरियाणा-राजस्थान में कुदरत का ‘सफेद’ कहर, अब दिल्ली-NCR की बारी; अगले 48 घंटे भारी!

Weather Update Today: राजस्थान के नुवां में ओलों की सफेद चादर बिछ गई है. कुदरत…

Last Updated: March 31, 2026 16:46:25 IST

IPL: क्या MS धोनी-जडेजा के बीच कुछ ठीक नहीं? जड्डू बोले- ‘फोन बंद रखते हैं, मेरी बात नहीं हुई है…’

आईपीएल 2026 सीजन से पहले ट्रेड के जरिए राजस्थान के लिए वापसी करने वाले जडेजा…

Last Updated: March 31, 2026 16:35:01 IST

Optical Illusion Challenge: 505 की भीड़ में छिपा है ‘SOS’, क्या आप 10 सेकंड में ढूंढ पाएंगे या मान लेंगे हार?

Optical Illusion Test: यह ऑप्टिकल इल्यूजन एक मजेदार चैलेंज है, जिसमें '505' के बीच छिपे…

Last Updated: March 31, 2026 16:12:35 IST

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को किस बात से नफरत, जन्मदिन पर केक भी नहीं कटवाया, क्यों जल्दी सो गए थे?

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंदों में तेज अर्धशतक लगाकर वैभव सूर्यवंशी…

Last Updated: March 31, 2026 16:11:22 IST

Surat Cylinder Blast: हंसता-खेलता परिवार राख में तब्दील: सूरत में सिलेंडर ब्लास्ट से 5 सदस्यों की मौत, 4 महीने के मासूम…

सूरत के लिंबायत में सिलेंडर ब्लास्ट से मची भारी चीख-पुकार! एक ही परिवार के सदस्यों…

Last Updated: March 31, 2026 16:10:15 IST

कौन हैं पीआर रमेश? जो VerSe Innovation के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में हुए शामिल

PR Ramesh: डेलाइट इंडिया के पूर्व चेयरमैन पीआर रमेश न्यूज़ एग्रीगेटर Dailyhunt और कॉल और…

Last Updated: March 31, 2026 15:47:08 IST