Harbhajan Slapped Sreesanth: साल 2008 में क्रिकेट के मैदान पर एक घटना ने सबको चौंका दिया था. जब भारतीय पूर्व क्रिकेटर ने साथी गेंदबाज श्रीसंत को सरेआम थप्पड़ जड़ा तो तहलका मचा दिया था. आखिर क्या थी वजह?
हरभजन सिंह और श्रीसंत का थप्पड़ विवाद
Sreesanth Slap Story: मोहाली में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल 2008 के मैच के बाद हरभजन सिंह ने एस श्रीसंत को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था. इसको जिसने भी देखा और सुना वह भौचक्का रह गया था. हालांकि इसके परिणामस्वरूप हरभजन सिंह पर आठ मैचों का आईपीएल प्रतिबंध लगा दिया गया था. घटना के 18 साल बाद इसका वीडियो वायरल हुआ. सबके मन में सवाल है आखिर किस वजह से हरभजन सिंह ने श्रीसंत को मारा थप्पड़.
साल 2008 में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल मैच था. हर मैच की तरह इसमें भी खेल खत्म होने के बाद खिलाड़ी एक-दूसरे सेखेल हाथ मिला रहे थे. सचिन तेंदुलकर की गैरमौजूदगी में मुंबई टीम की कप्तानी कर रहे हरभजन सिंह ने अचानक अपने साथी और किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया. इस घटना से सभी हैरान रह गए, खासकर इसलिए क्योंकि श्रीसंत को रोते हुए मैदान से बाहर जाते देखा गया था.
रिपोर्ट के अनुसार हरभजन सिंह की कुछ खराब नतीजों के कारण निराश थे, जिसमें मुंबई इंडियंस ने उनकी कप्तानी में अपने पहले तीन मैच हारे थे. साथ ही मैदान पर श्रीसंत की हरकतों से भी वो नाखुश थे. एक और जानकारी आती है कि उस मैच में पंजाब की शानदार जीत के दौरान मुंबई के बल्लेबाजों को आक्रामक तरीके से पवेलियन भेजने पर श्रीसंत खूब जश्न मना रहे थे. ये देख हरभजन सिंह भड़के हुए थे.
इस थप्पड़ कांड के लगभग 18 साल बाद यह विवाद फिर से सुर्खियों में आया. जब आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने खुलासा किया है कि उनके पास इस घटना के अनदेखे फुटेज हैं. माइकल क्लार्क के बियॉन्ड23 क्रिकेट पॉडकास्ट पर बोलते हुए कहा, ‘खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे, तभी भज्जी ने श्रीसंत की तरफ देखा, कुछ कहा और उन्हें एक घूंसा मार दिया. फुटेज में यही दिख रहा है. मेरे पास यह 18 साल से है.’
New PAN Card Forms: इनकम टैक्स विभाग ने नए पैन कार्ड बनवाने के लिए नियम…
Jharkhand Constable Scam: झारखंड के हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले का मामला सामने आया है. यहां…
Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्वयंसेवक एक हिंदू महिला को…
Shubman Gill fine IPL 2026: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की पहली जीत के बाद…
Kal ka Panchang 10 April 2026: कल 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार का पावन दिन है.आद…