<

दुनिया में सिर्फ 25 लोगों के पास है हार्दिक पांड्या की ‘रुद्र’ वॉच, कीमत पाकिस्तान के कप्तान की सैलरी से भी ज्यादा

Hardik Pandya: बीते रविवार यानी 15 फरवरी को भारतीय टीम ने टी 20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान को धूल चटा दी थी. मैच के दौरान भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. वजह थी उनकी एक खास घड़ी. जानिए इसकी कीमत, ब्रांड और खासियत.

Hardik Pandya Watch Specification: जबसे टी 20 वर्ल्डकप शुरू हुआ, उस दिन से मैच दर मैच रोमांच बढ़ता जा रहा है. सबकी नजर भारतीय टीम पर है, जो टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है. बीते 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए हाईवोल्टेज मैच में भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. इस मैच में कई स्पेशल मूमेंट कैद हुए. लेकिन भारतीय ऑलराउंड हार्दिक पांड्या की घड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. हार्दिक की स्काई-ब्लू हनीकॉम्ब रबर स्ट्रैप वाली घड़ी ने सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया है. इसके वायरल होते ही सब इसकी कीमत, खासियत और ब्रांड जानना चाह रहे है. तो चलिए जानते हैं. 

कौन सी है घड़ी और क्या है खासियत?

हार्दिक पांड्या ने जो खड़ी पहनी थी, वो जैकब एंड कंपनी की एपिक एक्स स्पोर्ट ‘रुद्र’ एडिशन है. रिपोर्ट्स कहती हैं कि इस घड़ी की दुनिया भर में केवल 25 प्रतियां ही उपलब्ध हैं. यह एक लिमिटेड एडिशन है, इसलिए केवल घड़ी के शौकीन और इस महंगी कलेक्शन को खरीदने की क्षमता रखने वाले ही इसे देख सकते हैं. शैव परंपरा से प्रेरित इस घड़ी के डिजाइन में सृजन और विनाश दोनों की झलक मिलती है. यह घड़ी भगवान शिव को समर्पित है, इसीलिए इसका नाम ‘रुद्र’ रखा गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घड़ी की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये तक है. इस घड़ी की कीमत पाकिस्ताने के कप्तान सलमान अली आगा की महीने की सैलरी से तीन गुना ज्यादा है.

बेहद हल्की होती है ये घड़ी

इस घड़ी का 41 मिमी का केस है. इसे हल्का बनाने के लिए ग्रेड 5 टाइटेनियम का इस्तेमाल किया गया है. इसे इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह टिकाऊ होने के साथ-साथ आरामदायक भी है. इसकी चिकनी किनारी और फिनिश इसे रोजाना पहनने के लिए उपयुक्त बनाती है. भले ही यह हाई-लक्जरी श्रेणी में आती हो. वहीं इसे विशेष रूप से स्पोर्ट एडिशन के रूप में डिजाइन किया गया है, इसलिए इसके स्ट्रैप को स्काई-ब्लू हनीकॉम्ब रबर से स्पोर्टी लुक दिया गया है. इस घड़ी में एपिक एक्स कलेक्शन का सिग्नेचर डिजाइन साफ ​​तौर पर दिखाई देता है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि ‘रुद्र’ डायल का डायनामिक विजुअल इसका सबसे आकर्षण केंद्र है. 

घड़ी की इंजीनियरिंग शानदार है

इस घड़ी की कहानी कहने की कला शानदार है. रोडियम-प्लेटेड डायल भगवान शिव के रुद्र रूप को समर्पित है. इसकी सुइयां सूक्ष्म रूप से त्रिशूल और डमरू की झलक दिखाती हैं, जो आस्था, संस्कृति और डिजाइन की अद्भुत कहानी कहती है. यह घड़ी 50 मीटर तक जल प्रतिरोधक क्षमता रखती है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price 4 April: यूपी में पेट्रोल-डीजल का बड़ा उलटफेर! सस्ता हुआ सफर या बढ़ेगा खर्च?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:18:55 IST

Petrol Diesel Price Today 4 April: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी! राहत की खबर या महंगाई का नया झटका?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:03:13 IST

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST