India News(इंडिया न्यूज),Paralympics 2024 Day 7: तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पेरिस पैरालिंपिक में इतिहास रच दिया है। हरविंदर पैरालिंपिक में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज हैं। हरविंदर ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन स्पर्धा के फाइनल में पोलैंड के लुकास सिसजेक को हराया। हरविंदर ने 6-0 से जीत हासिल कर भारत के लिए मौजूदा खेलों का चौथा स्वर्ण पदक जीता, तो चलिए जानते हैं पूरा मामला।
BHU UG Admission 2024: स्पॉट राउंड के लिए शेड्यूल आउट, जानें कौन लोग कर सकते हैं अप्लाई
पैरालिंपिक में भारत को 21वां पदक
बता दें कि, फिलहाल पुरुषों की क्लब थ्रो स्पर्धा चल रही है। तीन भारतीय धरमबीर, प्रणव सुरमा और अमित कुमार एक्शन में हैं। इससे पहले दिन में विश्व चैंपियन सचिन सरजेराव खिलाड़ी ने पुरुषों की शॉट पुट F46 स्पर्धा में रजत पदक जीतकर पेरिस पैरालिंपिक में भारत को 21वां पदक दिलाया। बाद में दिन में धरमबीर, प्रणव सुरमा और अमित कुमार सरोहा पुरुषों के क्लब थ्रो F51 फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
नाइजीरिया में Boko Haram ने मचाया आतंक, 100 से ज्यादा लोगों को मारा, आखिर कौन हैं ये..