India News (इंडिया न्यूज), IPL 2025: बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी इस समय आईपीएल में छाए हुए हैं। वहीं, एमएस धोनी समेत 6 खिलाड़ी बिहार से टीम इंडिया तक का सफर तय कर चुके हैं। बिहार से कुछ बेहतरीन क्रिकेटर निकले हैं। जिन्होंने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही आईपीएल में भी छाए हुए हैं। इसमें सबसे प्रमुख नाम एमएस धोनी, ईशान किशन हैं। वहीं, बिहार से वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक नए युवा खिलाड़ी ने आईपीएल में शानदार एंट्री की है।
धोनी का जन्म रांची में हुआ था। जो पहले बिहार का हिस्सा था। झारखंड बनने से पहले धोनी अंडर-19 में बिहार के लिए खेलते थे। तब से आज उन्हें सबसे महान क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने सभी आईसीसी टूर्नामेंट का खिताब जीता है। धोनी इस समय आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं।
IPL 2025
इनसाइडस्पोर्ट के मुताबिक, पटना से आने वाले ईशान। बेहतर मौका पाने के लिए झारखंड के लिए खेलने गए थे। उन्होंने भारत के लिए काफी मैच खेले हैं। ईशान ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक भी लगाया है। वे आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं।
मुकेश कुमार, जो फिलहाल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य गेंदबाज हैं। वे भी बिहार के रहने वाले हैं। लेकिन वे अब बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वे भारत के लिए भी खेल चुके हैं।
शाहबाज नदीम बिहार के रहने वाले हैं। वे अंडर 14 में बिहार के लिए खेले थे। इसके बाद वे झारखंड के लिए खेलने लगे। वहीं, वे भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा बिहार से कीर्ति आजाद और सबा करीम जैसे खिलाड़ी हैं, जो बाद में भारत के लिए खेल चुके हैं।
वैभव आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं। वे बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने महज 14 साल की उम्र में आईपीएल में कदम रखा है। वे आईपीएल में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। वहीं, उन्होंने मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया।