<

‘कोच साहब मुस्कान आप पर…’, टीम इंडिया की जीत पर खुशी से झूम उठे धोनी, गौतम गंभीर को दिया स्पेशल मैसेज

Dhoni Message to Gambhir: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया की जीत पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोच गौतम गंभीर और जसप्रीत बुमराह को स्पेशल मैसेज दिया है.

T20 WC Champions 2026: रविवार (08 मार्च, 2026) को टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. इसके बाद दिग्गजों की प्रतिक्रिया लगातार सामने आ रही है. इसी क्रम में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गौतम गंभीर को लेकर जो बात कही है. वो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, टीम इंडिया की जीत पर धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी. जिसमें उन्होंने लिखा कि अहमदाबाद में इतिहास रचा गया, टीम और सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर में इंडियन क्रिकेट टीम के सभी फैन्स को बहुत-बहुत बधाई.

इसके अलावा, उन्होंने अपने इस पोस्ट में लिखा कि आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई. कोच साहब मुस्कान आप पर बहुत अच्छी लग रही है, मुस्कान के साथ तेजी एक जबरदस्त कॉम्बो है, बहुत अच्छा किया. मजे करो दोस्तों. इसके अलावा, इस पोस्ट की अंतिम लाइन में जो उन्होंने लिखा वो लोगों का ध्यान काफी खींच रहा है. बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है. चैंपियन बॉलर.

धोनी, कपिल और रोहित वीवीआईपी बॉक्स में रहे मौजूद

मैच के दौरान धोनी, कपिल और रोहित शर्मा तीनों चैंपियन कप्तान वीवीआईपी बॉक्स में मौजूद रहे. धोनी का गंभीर की जीत के बाद की दुर्लभ मुस्कान का मजाकिया जिक्र 2007 के चैंपियन और 2026 के टाइटल होल्डर के बीच एक दिल को छूने वाले पुल का काम करता है, जिससे दोनों क्रिकेटरों के बीच की गर्मजोशी दिखती है. गंभीर और धोनी को अक्सर सोशल मीडिया पर अच्छे दोस्त नहीं बताया गया है, लेकिन कई मौकों पर उन्होंने अफवाहों को गलत साबित किया है.

T20 World Cup: वर्ल्ड कप जीत के बाद गौतम गंभीर ने जीता दिल, खुद नहीं लिया क्रेडिट; इन दो दिग्गजों को डेडिकेट की ट्रॉफी

धोनी ने की बुमराह की तारीफ

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज और सबसे भरोसेमंद गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की. जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 4 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की बैटिंग लाइनअप को ध्वस्त कर दिया. टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला एकदम एकतरफा था. जहां टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में पूरी तरह डोमिनेट किया.

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 255 रन

टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया की तरफ से सर्वाधिक रन संजू सैमसन ने बनाए. जिन्होंने अपनी पारी में 46 गेंदों का सामना किया और 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रनों की पारी खेली. इसके अलावा, ईशान किशन ने 54, अभिषेक शर्मा ने 52, शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन, हार्दिक पांड्या ने 18 रन और तिलक वर्मा ने 8 रन बनाए. टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 255 रनों का विशाल स्कोर न्यूजीलैंड के सामने रखा.

जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रनों पर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट, अक्षर पटेल ने 3 विकेट, हार्दिक ने 1 विकेट, वरुण ने 1 विकेट और अभिषेक ने 1 विकेट लिए.

क्या संन्यास लेने वाले हैं सूर्यकुमार यादव? कप्तान ने खुद किया खुलासा

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST