होम /  SAFF Championship 2023: भारत ने की जीत के साथ आगाज, पाकिस्तान को 4-0 से हराया

 SAFF Championship 2023: भारत ने की जीत के साथ आगाज, पाकिस्तान को 4-0 से हराया

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : June 21, 2023, 10:46 pm IST

इंडिया न्यूज (India News) SAFF Championship:सैफ चैंपियनशिप में भारतीय फुटबॉल टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। उसने बेंगलुरु के श्रीकांतीरावा स्टेडियम में बुधवार (21 जून) को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 से परास्त कर दिया। दोनों टीमों का मुकाबला बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम पर खेला गया। भारत के लिए इस मैच के हीरो कप्तान सुनील छेत्री रहे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान पर गोलों की बारिश कर दी। छेत्री ने हैट्रिक गोल दागा। उनके अलावा उदांता सिंह ने एक गोल किया।

 

दूसरे हॉफ का खेल-

पहले हॉफ तक भारत का स्कोर 2-0 था। दूसरे हॉफ में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने हैट्रिक लगा दिया है। 74वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी मिली। छेनी ने इसपर गोल करते भारतीय टीम को बढ़त को 3-0 कर दिया।

उदांता सिंह ने किया भारत के लिए चौथा गोल

भारतीय टीम ने चौथा गोल उदांता सिंह कुमाम ने किया। भारत के 81वें मिनट में यह गोल हुआ। अब पाकिस्तान के लिए वापसी मुश्किल हो गई है। उदांता सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे थे। इस गोल से भारत की बढ़त 4-0 की हो गई है।

पहले हॉफ तक का खेल

सुनील छेत्री ने किए 2 गोल

हाफ टाइम तक भारत ने दो गोल कर दिए हैं इसके साथ ही भारत 2-0 से पाकिस्तान से आगे है। भारत के कप्तान सुनील छेत्री ने भारत और मैच का पहला गोल खेल के10वें मिनट में किया। दूसरा गोल 15वें मिनट मिनट में हुआ इस बार भी गोल सुनील छेत्री ने किया

हैट्रिक से चुके सुनील छेत्री

सुनील छेत्री के पास पहले ही हाफ में हैट्रिक पूरा करने का मौका था। 30वें मिनट में पाकिस्तान के खिलाड़ी ने बॉक्स के पास ही फाउल कर दिया। मोहम्मद उमर हयाद को येलो कार्ड मिला और भारत को फ्री किक। कप्तान छेत्री ने किक लिया लेकिन बॉल पोस्ट पर नहीं रख पाए।

भारतीय कोच को मिला रेड कार्ड

45वें मिनट में भारतीय कोच की भिड़ंत पाकिस्तान खिलाड़ी से हो गई। पाकिस्तानी खिलाड़ी जब थ्रो इन ले रहा था, तभी भारतीय कोच इगोर स्टिमैक ने गेंद को हाथ मार दिया। इसके बाद पाकिस्तान के इस खिलाड़ी आकर स्टिमैक से भिड़ गई। फिर भारतीय खिलाड़ी भी आ गए और काफी धक्का मुक्की हुई। मामला शांत होने के बाद मैच रेफरी ने भारतीय कोच को रेड कार्ड दिया। वहीं पाकिस्तान कोच को येलो कार्ड दिया गया। इसके साथ ही भारत के डिफेंडर संदेश झिंगन और पाकिस्तान के मिड फील्डर राहिस नबी को भी येलो कार्ड दिखाया गया।

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT