<
Categories: खेल

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800 से ज़्यादा रन बनाए थे. महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बैट्समैन और बॉलर दोनों के लिए अच्छी है.

IND VS WI: भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज़ चल रही है. सीरीज़ का आखिरी मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने सीरीज़ जीत ली है और 2-0 की बढ़त बना ली है. अब भारत की नज़र तीसरे मैच पर है. अब तक खेले गए दो मैचों में दोनों टीमों ने जमकर रन बनाए हैं. तो, तीसरे मैच की पिच कैसी होगी? आइए जानते हैं.

पिच कैसी होगी?

गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800 से ज़्यादा रन बनाए थे. महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बैट्समैन और बॉलर दोनों के लिए अच्छी है. रोहित शर्मा तीसरे मुकाबले में भी शतक जड़ पाते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी, हालांकि इस पिच पर नई बॉल से बॉलर को पावर प्ले में मदद मिलती है. स्पिन बॉलर को भी पुरानी बॉल से फ़ायदा होता है. हालांकि, बॉल के पुराना होने पर बैट्समैन को बहुत फ़ायदा होता है. यह इस ग्राउंड पर खेला जाने वाला पहला वनडे मैच होगा. अब तक इस ग्राउंड पर सिर्फ़ IPL मैच ही खेले गए हैं.

मौसम कैसा रहेगा?

AccuWeather के मुताबिक, न्यू चंडीगढ़ में दिन में टेम्परेचर 36 डिग्री तक पहुंच जाएगा, जबकि रात में टेम्परेचर 22 डिग्री रहेगा. बारिश की उम्मीद नहीं है. दिन में धूप खिली रहेगी. हवाएं 9 kmph की स्पीड से चलने की उम्मीद है, जबकि रात में इनकी स्पीड 15 kmph तक पहुंच जाएगी.मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. स्टार स्पोर्ट्स पर कई भाषाओं में कमेंट्री का मज़ा लिया जा सकता है. इसके अलावा, मैच JioHostar पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

भारत ने यह मैच 8 विकेट से जीता

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा ODI गुवाहाटी में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 405/7 रन बनाए. टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने सिर्फ 43.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 406 रन बनाकर मैच जीत लिया. भारत ने रिकॉर्ड तोड़ रन चेज करते हुए यह मैच जीता. इस मैच में रोहित शर्मा ने सेंचुरी और शुभमन गिल ने डबल सेंचुरी बनाई. अब तीसरे मैच में भी भारतीय बल्लेबाजों से काफी उम्मीदें रहेंगी.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

भारत-पाकिस्तान की दूरियां मिटा रही Gen Z की पसंद, पाकिस्तानी गानों से ड्रामों तक क्यों बढ़ रहा युवाओं का क्रेज?

India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…

Last Updated: October 23, 2026 16:42:10 IST

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 16:07:28 IST

Jyoti Singh: ‘अच्छा पति मिले तभी सिंदूर लगाना’, ज्योति सिंह का वीडियो वायरल, पवन सिंह से जुड़ रहा बयान!

Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…

Last Updated: October 23, 2026 16:06:55 IST

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST