IND VS WI: शुक्रवार को रांची में, वेस्ट इंडीज़ के बैट्समैन ने इंडियन बॉलिंग लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया. किसी भी इंडियन बॉलर का इकॉनमी रेट 10 से कम नहीं था. भारत को मुकाबले में हार का सामना करने पड़ा. इसके बाद भारतीय हेड कोच ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुन हर कोई दंर रह गया.
दूसरा टी20 हारने पर क्या बोले गौतम गंभीर?
IND VS WI: शुक्रवार को रांची में, वेस्ट इंडीज़ के बैट्समैन ने इंडियन बॉलिंग लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया. किसी भी इंडियन बॉलर का इकॉनमी रेट 10 से कम नहीं था. अक्षर पटेल और कुलदीप यादव, दोनों ने फिफ्टी लगाईं. इसके बावजूद, गंभीर ने अपने बॉलर्स का बचाव किया. दूसरी इनिंग्स में ड्यू/ओस ने गेम का पासा पलट दिया, यही एक बड़ा कारण था कि टीम इंडिया 250 रन के टारगेट का बचाव नहीं कर पाई.
मैच के बाद, कोच गौतम गंभीर ने कहा, “वे कोई विदेशी गेंदबाज नहीं हैं, उनका करियर भी दांव पर लगा होता है. इस ड्रेसिंग रूम में बैठने के लिए उन्होंने भी बहुत मेहनत की है, ऐसा नहीं है कि वो मेहनत नहीं करते. उन्होंने भी मेहनत की है. इसलिए गेंद और बल्ले के बीच बराबर कम्पटीशन होगा, वह अच्छा होगा और ऐसे में अच्छा क्रिकेट भी देखने को मिलेगा.”
ऐसी बातें हो रही हैं कि दूसरी इनिंग्स में भारी ड्यू के कारण इंडियन बॉलर वेस्ट इंडीज़ के रन रेट को धीमा नहीं कर पाए. लेकिन गौतम गंभीर ने इससे साफ इनकार करते हुए कहा कि इंडिया वर्ल्ड चैंपियन टीम है. फ्लैट विकेट और ओस तो रहेगी, लेकिन टीम को लगातार सुधार करते रहना होगा और जीत की ओर बढ़ना होगा.
गंभीर ने कहा, “हम वर्ल्ड चैंपियन टीम हैं, इसलिए हम सुधार करते रहना चाहते हैं. ज़ाहिर है, ये हालात बॉलिंग के लिए मुश्किल थे. फ्लैट विकेट, ओस पड़ रही थी, जिससे बॉलिंग मुश्किल हो रही थी, लेकिन हमें विरोधी टीम को रोकने का कोई न कोई तरीका ढूंढना था, खासकर तब जब उन्होंने पहले ओवर में दो और पहले छह ओवर में तीन विकेट गंवा दिए थे.”
मयंक यादव ने पहले ही ओवर में कामिल पूरन और शिमरोन हेटमायर को आउट कर दिया. छठे ओवर में मयंक ने रोवमैन पॉवेल को आउट किया. स्कोर 58 तक पहुंचने तक वेस्टइंडीज ने तीन विकेट गंवा दिए थे.
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना से पूजा की शुरुआत होती है. जानें कलश…
Son Killed Father: देवरिया के बहोरवा गांव में शराब के लिए पैसे न देने पर…
T20I Cricket Records: जानें पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल इतिहास के 5 सबसे बड़े सफल रन…
Abhijit Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में हैं. वहीं…
Shehnaaz Gill Support Mahhi Vij: बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट…
Delhi Protest: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले ही प्रदर्शनकारियों को हिरासत…