<

रन चेज में टीम इंडिया का बादशाहत… भारत ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा बार हासिल किया 300+ का टारगेट

Team India World Record: भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट इतिहास में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. टीम इंडिया ने वनडे में सबसे ज्यादा बार 300 से ज्यादा का टारगेट चेज किया है. इसके अलावा कोई दूसरे टीम 15 से ज्यादा बार यह कारनामा नहीं कर पाई है.

Team India ODI World Record: 11 जनवरी को भारत ने पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. भारतीय टीम ने 49 ओवर में 301 रनों का टारगेट हासिल कर लिया. वनडे क्रिकेट में ऐसा 20वीं बार था, जब भारतीय टीम ने 300 से ज्यादा का टारगेट चेज किया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया है. भारतीय टीम पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने वनडे में 20 बार 300 से ज्यादा का टारगेट चेज किया है. इससे पहले कोई दूसरी टीम ऐसा नहीं कर पाई. दुनिया की कोई भी टीम अभी तक 15 से ज्यादा बार यह कारनामा नहीं कर पाई है.

भारत के बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है, जिन्होंने वनडे क्रिकेट के इतिहास में 15 बार 300 से ज्यादा का टारगेट हासिल किया है. इसके अलावा तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया, चौथे नंबर पर पाकिस्तान हैं. वहीं, न्यूजीलैंड और श्रीलंका इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं.

वनडे में सबसे ज्यादा बार 300+ चेज

  • भारत- 20
  • इंग्लैंड- 15
  • ऑस्ट्रेलिया- 14
  • पाकिस्तान- 12
  • न्यूजीलैंड/श्रीलंका- 11

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का दूसरा बड़ा रन चेज

रविवार को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 301 रनों का टारगेट चेज किया. यह भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है. इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2010 में बेंगलुरु में कीवी टीम के खिलाफ 316 रन का टारगेट चेज किया था. उसके 16 साल बाद भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 300 से ज्यादा रनों का टारगेट हासिल किया है.

भारत ने सीरीज में ली 1-0 की लीड

भारत बनाम न्यूजीलैंड के पहले वनडे मैच की बात करें, तो इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रन बनाए थे. कीवी टीम की ओर से डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉनवे ने अर्धशतक लगाया था. इसके बाद भारतीय टीम 301 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी. भारत की ओर से विराट कोहली ने सबसे बड़ी 93 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 56 रनों की पारी खेली, जबकि उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने 49 रनों का योगदान दिया. इसके दम पर भारतीय टीम ने 49 ओवर में टारगेट चेज कर लिया. इसी के साथ भारतीय टीम ने इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

अशोक खरात MMS और 19 Minute Viral Video का लिंक ढूंढ रहे हैं? गलती से भी न खोलें, सड़क पर आ जाएंगे

19 Minute 34 Second Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसका सकारात्मक और…

Last Updated: April 4, 2026 07:37:11 IST

CBSE 10th Result 2026 Date: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जल्द होने वाला है जारी, DigiLocker से ऐसे करें चेक

CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…

Last Updated: April 4, 2026 07:02:58 IST

मुस्लिम पिता निभाएंगे कन्यादान का फर्ज, अब्दुला खान ने जीता दिल, शादी कार्ड देख भर आएंगी आंखें

Madhya Pradesh: एक मुस्लिम परिवार सामाजिक सद्भाव का एक अनूठा उदाहरण पेश कर रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 06:59:52 IST

Today Weather: आसमान में दिखेगा बादलों का तांडव! बारिश ही नहीं ओले भी बरसेंगे, जानें दिल्ली से राजस्थान तक का मौसम

Aaj Ka Mausam: अप्रैल की शुरुआत में इस बार मौसम थोड़ा अलग रहा है. आमतौर…

Last Updated: April 4, 2026 06:38:37 IST

UP Petrol Diesel Price 4 April: यूपी में पेट्रोल-डीजल का बड़ा उलटफेर! सस्ता हुआ सफर या बढ़ेगा खर्च?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:18:55 IST

Petrol Diesel Price Today 4 April: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी! राहत की खबर या महंगाई का नया झटका?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:03:13 IST