<

IND vs NZ Final: भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल धुला, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन, रिजर्व डे में भी हुआ ऐसा तो क्या होगा?

IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड की टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने के लिए तैयार हैं. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच यह सवाल भी है कि अगर फाइनल मैच के दिन बारिश होती है, तो फिर क्या होगा.

IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का फाइनल मुकाबला 8 मार्च (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें भारत-न्यूजीलैंड फाइनल क्लैश पर टिकी हुई हैं. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम रविवार को लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, न्यूजीलैंड सालों से चले आ रहे टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का सूखे को खत्म करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमें फाइनल के मुकाबले में पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेंगी. इस बीच फैंस का मन में सवाल आया कि अगर फाइनल के मुकाबले के दिन बारिश हो गई, तो क्या होगा? क्या रिजर्व डे का कोई प्रावधान रखा गया है? अगर रिजर्व डे के दिन भी बारिश होने के चलते मैच रद्द हो गया, तो चैंपियन कौन बनेगा? ऐसे में आइए जानते हैं कि इन सभी सवालों के जवाब…

फाइनल के दिन बारिश हुई, तो क्या होगा?

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच फाइनल का मुकाबला 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर 8 मार्च को भारी बारिश होने की वजह से मुकाबला नहीं हो पाता है, तो उसके लिए ICC ने रिजर्व डे का प्रावधान रखा है. अगर 8 मार्च को मैच शुरू या पूरा नहीं हो पाता है, तो फिर अगले दिन यानी 9 मार्च को मैच पूरा किया जाएगा.

रिजर्व डे भी धुला, तो क्या होगा?

अगर खराब मौसम की वजह से रिजर्व डे यानी 9 मार्च को भी भारी बारिश होती है, तो फिर कोशिश होगी कि कम से कम 10-10 ओवर का मैच कराया जाए. बता दें कि ICC नॉकआउट मैचों में रिजल्ट आने के लिए दोनों पारियों में मिनिमम 10-10 ओवर का खेला होना जरूरी होता है. अगर पहले दिन का खेल रुक जाता है, तो रिजर्व डे के दिन वहीं से दोबारा खेल शुरू होगा. वहीं, अगर रिजर्व डे के दिन भी बारिश से पूरा मैच धुल जाता है, तो फिर भारत और न्यूजीलैंड दोनों चैंपियन बनेंगे. भारत-न्यूजीलैंड को इस टी20 वर्ल्ड कप का ज्वाइंट विनर घोषित कर दिया जाएगा. बता दें कि साल 2002 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में ऐसा हुआ था, जिसके चलते भारत और श्रीलंका को ज्वाइंट विनर घोषित किया गया था.

8 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?

भारत बनाम न्यूजीलैंड का फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाना है. इस दिन मौसम साफ रहने की संभावना है. accuweather.com के मुताबिक, 8 मार्च को अहमदाबाद में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, इस दिन बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Himachal Pradesh Gold Price Today: हिमाचल में आज सोने का भाव, शिमला से बिलासपुर तक, क्या है ताजा रेट

Himachal Pradesh Gold Price Today | Himachal Gold-Silver Rate Today: आज हिमाचल प्रदेश में सोने…

Last Updated: March 28, 2026 10:38:35 IST

आज चांदी का भाव 28 मार्च 2026: चांदी के दाम पर सस्पेंस गहरा! आज राहत मिलेगी या लगेगा बड़ा झटका?

Silver Price Today: दिल्ली में चांदी की दरें आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ बदलती…

Last Updated: March 28, 2026 10:25:20 IST

Delhi Gold Price: गोल्ड मार्केट में जबरदस्त उलटफेर! दिल्ली के ताजा रेट देख बढ़ीं धड़कनें, आज होगा फायदा या नुकसान?

Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…

Last Updated: March 28, 2026 10:10:52 IST

Undersea Internet Cable: समुंदर में फैला इंटरनेट का जाल, भारत में कैसे पहुंचता है इंटरनेट, नॉटिकल माइल का खर्च?

Undersea Internet Cable: आज हम जिस हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, उसका एक बड़ा…

Last Updated: March 28, 2026 10:09:46 IST

Ranveer Singh: किस हसीन एक्ट्रेस ने दे दी रणवीर सिंह को 5 करोड़ की लक्जरी कार? क्या दीपिका जानती हैं ये बात

Dhurandhar 2026: रणवीर सिंह को फ़िल्म की ज़बरदस्त बॉक्स ऑफ़िस सफलता का जश्न मनाने के…

Last Updated: March 28, 2026 09:46:23 IST