<

IND vs NZ WC Final: टूट गए पुराने सारे रिकॉर्ड! संजू-अभिषेक की जोड़ी ने पावरप्ले में ही रच दिया ‘महा-इतिहास’

अहमदाबाद में इतिहास रच दिया गया! संजू और अभिषेक की जोड़ी ने पावरप्ले में कीवियों की धज्जियां उड़ाते हुए वो कर दिखाया जो आज तक कोई नहीं कर पाया। देखें ये महा-रिकॉर्ड.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में आज भारतीय ओपनर्स ने वो कर दिखाया जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी जंग में मैदान पर उतरे संजू सैमसन(Sanju Samson) और अभिषेक शर्मा(Abhishek Sharma) ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए इतिहास रच दिया है. भारत ने पावरप्ले (पहले 6 ओवर) में बिना कोई विकेट गवाए 92 रन कूट डाले, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.

संजू-अभिषेक की जोड़ी ने मचाया कोहराम

मैदान पर उतरते ही दोनों बल्लेबाजों के इरादे साफ थे. एक तरफ अभिषेक शर्मा ने अपने फॉर्म में वापसी करते हुए आक्रामक तेवर में थे, तो दूसरी तरफ संजू सैमसन की क्लासिक टाइमिंग. दोनों ने मिलकर अहमदाबाद के क्राउड को झूमने पर मजबूर कर दिया. इस विस्फोटक शुरुआत के साथ ही भारत ने वेस्टइंडीज (2024) के 92 रनों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, लेकिन खास बात यह रही कि भारत ने इस दौरान अपना एक भी विकेट नहीं गंवाया.

अभिषेक की 18 गेंदों में 50

शुरुआती दो ओवरों में जब स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 12 रन थे, तब लगा कि कीवी गेंदबाज शायद आज हावी हो जाएंगे. लेकिन वो तो बस ‘खामोशी से पहले का सन्नाटा’ था।.इसके बाद अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने जो गियर बदला, उसने न्यूजीलैंड के पेस अटैक की धज्जियां उड़ा दीं.

अगले 4 ओवरों में 80 रन कूटकर भारतीय ओपनर्स ने कीवी गेंदबाजों के होश उड़ा दिए. दबाव का आलम यह था कि कीवी गेंदबाज अपनी लाइन-लेंथ पूरी तरह भूल गए और एक के बाद एक कई वाइड गेंदें फेंकने पर मजबूर हो गए. इस बीच अभिषेक शर्मा ने तो जैसे आग उगलना शुरू किया और महज 18 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. जो पावरप्ले संभलकर खेलने के लिए जाना जाता है, उसे इन दोनों ने एक यादगार ‘कारनेज’ में तब्दील कर दिया.

वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर

आज के मुकाबले ने पुराने सभी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है. नजर डालते हैं टी20 वर्ल्ड कप के अब तक के सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर्स पर:

स्कोर,टीम,बनाम,वेन्यू,साल
92/0,भारत,न्यूजीलैंड,अहमदाबाद,2026 (फाइनल)
92/1,वेस्टइंडीज,अफगानिस्तान,ब्रिजटाउन,2024
91/1,नीदरलैंड,आयरलैंड,सिलहट,2014
89/3,इंग्लैंड,द. अफ्रीका,मुंबई,2016
86/1,भारत,नामीबिया,दिल्ली,2026

मैच की बात करें तो अभिषेक शर्मा 21 गेंदों में 51 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर पवेलियन लौट गए, उनकी जगह ईशान किशन आए हैं और उनका तेवर भी देखने लायक है. इस मुकाबले में चौके छक्कों की बारिश हो रही है. मैच बेहद रोमांचक है. खबर लिखे जाने तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST