होम / Asian Games 2023 Day 14 Schedule: क्रिकेट और कबड्डी से गोल्ड की आस, जानें  14वें दिन भारत का शेड्यूल

Asian Games 2023 Day 14 Schedule: क्रिकेट और कबड्डी से गोल्ड की आस, जानें  14वें दिन भारत का शेड्यूल

Reepu kumari • LAST UPDATED : October 7, 2023, 8:03 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Asian Games 2023 Day 14 Schedule India: भारत 2023 एशियन गेम्स में अपना शानदार प्रदर्शन कर रहा है। इस साल एशियाड में भारत के 100 मेडल पक्के हो चुके हैं। जान लें कि यह ऐतिहासिक पल है क्योंकि इससे पहले 72 सालों में एशियाई खेलों में ऐसा कभी नहीं हुआ है। ऐसा पहली बार हो रहा है  जब भारत  मेडल की सेंचुरी मारी है।  एशियन गेम्स के 13 दिन तक भारत की ओर से 95 मेडल जीते गए हैं। जिसमें 22 गोल्ड, 34 सिल्वर और 39 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।  साथ ही 9 अलग-अलग इवेंट में भी मेडल कंफर्म  है। आईए जानते हैं 14वें दिन भारत का कैसा रहेगा शेड्यूल

एशियन गेम्स में  7 अक्टूबर को भारत का शेड्यूल

1.तीरंदाजी

सुबह 6:10 बजे- कंपाउंड महिला कांस्य पदक मैच में अदिति स्वामी बनाम रतिह फदली (इंडोनेशिया)।

सुबह 6:30 बजे- कंपाउंड महिला स्वर्ण पदक मैच में ज्योति सुरेखा वेन्नम बनाम सो चैवोन (दक्षिण कोरिया)।

सुबह 7:10 बजे- कंपाउंड पुरुष स्वर्ण पदक मैच में अभिषेक वर्मा बनाम ओजस देवताले.

2.स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग

सुबह 6:30 बजे- शिवानी चरक और सानिया शेख महिला बोल्डर एवं लीड सेमीफाइनल।

3.जू-जित्सु

सुबह 6:30 बजे से

पुरुषों के 85 किग्रा अंतिम 32 चरण के मैच में उमा रेड्डी और अमरजीत सिंह

महिलाओं के 63 किग्रा अंतिम मैच में किरण कुमारी।

4.केनोए स्लालोम

सुबह 6:55 – शुभम केवट और हितेश केवट पुरुष कायाक सेमीफइनल।

5.कबड्डी

सुबह 7 बजे- महिला फाइनल में भारत बनाम चीनी ताइपे।

12:30- पुरुष फाइनल में भारत बनाम ईरान।

6.कुश्ती

सुबह 7:30 बजे से- पुरुष फ्रीस्टाइल में यश (74 किग्रा), दीपक पूनिया (86 किग्रा), विक्की (97 किग्रा), सुमित (125 किग्रा)।

7.क्रिकेट

सुबह 11:30- पुरुष फाइनल में भारत बनाम अफगानिस्तान।

8.शतरंज

दोपहर 12:30 बजे- पुरुष और महिला टीम के नौवें दौर का मैच।

9.हॉकी

दोपहर 1:30 बजे- भारत बनाम जापान, कांस्य पदक मैच।

10.बैडमिंटन

दोपहर लगभग 1:30 बजे- पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम चोई सोलग्यू और किम वोन्हो (दक्षिण कोरिया)।

11.वॉलीबॉल

सुबह 8:00 बजे- महिलाओं के नौवें स्थान का प्ले ऑफ: भारत बनाम हांगकांग।

12. सॉफ्ट टेनिस

सुबह 7:30 – राग श्री मनोगारबाबू कुलंदावेलु महिला एकल क्वार्टर फाइनल।

अंकित पटेल पुरुष एकल के दूसरे चरण में।

यह भी पढ़ें:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT