होम / Hockey FIH Pro League 2022-23: रोमांचक मुक़ाबले में भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को हराया

Hockey FIH Pro League 2022-23: रोमांचक मुक़ाबले में भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को हराया

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : June 3, 2023, 9:03 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़)Hockey FIH Pro League 2022-23: (India’s win against Great Britain)अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) प्रो लीग 2022-23 में शनिवार (3 जून) को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेहद ही रोमांचक मुक़ाबले में ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट के ज़रिए 4-2 से मैच को अपना नाम कर लिया। शूटआउट में भारत की तरफ से अभिषेक, ललित कुमार उपाध्याय, हरमनप्रीत सिंह और पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह ने गोल करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। मुक़ाबला 4-4 की बराबरी के बाद ड्रॉ पर समाप्त हुआ था, जिसके बाद पेनल्टी शूट-आउट में भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक  ने शानदार खेल दिखाते हुए दो गोल बचाए और भारत को बोनस अंक जीतने में मदद की।

 

सैम वार्ड ने दागे 4 गोल

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने 6वें मिनट में गोल दागा, मनदीप सिंह ने 18वें मिनट में गोल किया, सुखजीत सिंह ने 27 वे मिनट में गोल किया, अभिषेक ने 49 वें मिनट में गोल दागा। वहीं ग्रेट ब्रिटेन की तरफ़ से सैम वार्ड ने शानदार खेल दिखाते हुए 8 वें, 39वें, 46वें और 52वें मिनट पर अपनी टीम के लिए चार गोल दागे।

पहले क्वार्टर का खेल

मैच का पहला गोल भारतीय के हरमनप्रीत सिंह ने किया, उन्होने छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। इसके जवाब में ग्रेट ब्रिटेन के सैम वार्ड ने मैच के 7वें मिनट में गोल दाग कर अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। उन्होने भी पेनल्टी कॉर्नर के ज़रिए अपनी टीम के लिए खाता खोलते हुए स्कोर को 1-1 कर दिया। इसके बाद खेल के पहले क्वार्टर में और कोई गोल नहीं हुआ।

 

दूसरे क्वार्टर का खेल

दूसरे क्वार्टर में 17 मिनट तक कोई गोल नहीं हुआ था।18वें मिनट में भारत के मनदीप सिंह ने एक शानदार फ़ील्ड गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई।इसके बाद मैच के 27वें मिनट में सुखजीत सिंह ने फ़ील्ड गोल करते हुए स्कोर को 3-1 कर दिया। दूसरे क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन की तरफ से एक भी गोल नहीं आया।

 

हाफ़ टाइम के बाद का खेल

हाफ़ टाइम तक भारत का स्कोर 3-1 था, इसके के बाद मैच के 39वें मिनट में सैम वार्ड ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया। तीसरा क्वार्टर में भारत की तरफ से एक भी गोल नहीं आया। तीसरा क्वार्टर समाप्त होने तक स्कोर अब 3-2 हो गया था। अभी भी भारतीय टीम 1 गोल से आगे थी।

 

अंतिम क्वार्टर का खेल

अंतिम क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और सैम वार्ड ने 46वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के द्वारा गोल करके मैच में अपनी हैट्रिक पूरी की। इस गोल के बदौलत ग्रेट ब्रिटेन ने भारत की बराबरी कर ली।अब स्कोर को 3-3 की बराबरी पर थी। इसके बाद खेल पूरे रोमांच पर था। तभी 49वें मिनट में भारत के 23 वर्षीय अभिषेक ने शानदार अंदाज़ में फ़ील्ड गोल करते हुए स्कोर को 4-3 से भारतीय टीम के हित में कर दिया। लेकिन ग्रेट ब्रिटेन के लिए फ़ॉर्म में चल रहे खिलाड़ी सैम वार्ड ने 52वें मिनट में अपना और टीम का चौथा गोल दागकर स्कोर को 4-4 की बराबरी पर कर दिया।

पेनल्टी शूट आउट के ज़रिए निकला नतीजा 

निर्धारित समय में यह मुक़ाबला 4-4 के स्कोर के साथ समाप्त हुआ। इसके बाद पेनल्टी शूट आउट के ज़रिए मैच का नतीजा निकला, जिसमें भारतीय टीम ने दो के मुक़ाबले चार गोल करके मैच में जीत हासिल की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अगले सप्ताह मेज़बान और अर्जेंटीना से खेलने के लिए नीदरलैंड का दौरा करेगी। टीम अब अपना अगला मुक़ाबला बुधवार, 7 जून को नीदरलैंड के ख़िलाफ़ खेलेगी, जो भारतीय समयानुसार रात 11:10 बजे से खेला जाएगा।

भारत शुरुआती लाइनअप

ग्रेट ब्रिटेन शुरुआती लाइनअप

 

लेटेस्ट खबरें

Delhi News: इंस्टाग्राम रील के चक्कर में पुलिस अधिकारी के बेटे ने दिल्ली फ्लाईओवर पर किया ऐसा काम, वीडियो वायरल
अमेरिकी सिंगर जेनिफर लोपेज ने इतनी बड़ी रकम में खरीदा Isha Ambani का LA में घर
केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस के आरोप पर अमेरिका का बयान, जानें क्या कहा
Chamkila के लिए जूम कॉल पर Parineeti ने दिया था ऑडिशन, फिल्म हाथ से जाने का था डर
Bihar Seat Sharing: बिहार में महागठबंधन के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, जानिए किस पार्टी को मिले कितने सीट
8 Summer Sharbat: चिलचिलाती गर्मी में ठंडक पहुंचाएंगे ये शरबत, जानें नाम और बनाने का तरीका  
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग से झिलमिलाते सुनहरे लहंगे में Nysa Devgan की अनदेखी तस्वीरें आई सामने
ADVERTISEMENT