होम / IPL 2021 : प्लेआफ की चौथी टीम के लिए जंग, रेस में 4 टीमें

IPL 2021 : प्लेआफ की चौथी टीम के लिए जंग, रेस में 4 टीमें

Sameer Saini • LAST UPDATED : October 7, 2021, 12:06 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

IPL 2021 : कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस दोनों के ही 12-12 अंक हैं। हालांकि, रन रेट के हिसाब से कोलकाता नाइट राइडर्स को बढ़त है। अगर कोलकाता अपने आखिरी मुकाबले में राजस्थान को हराने में सफल होता है तो उसका अंत 14 हो जाएगा और वह आईपीएल के प्लेआॅफ का दावेदार बन सकता है।

आईपीएल-2021 अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। तीन टीमे आईपीएल के प्लेआफ में अपनी जगह बना चुकी है। वह तीन टीमे हैं दिल्ली कैपिटल, चेन्नई सुपर किंग और बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर। टक्कर अब चौथे नंबर के लिए है और ऐसे में इसके लिए दावेदार चार टीमें हैं। वर्तमान में देखे तो नंबर 4 की पोजीशन पर कोलकाता नाइट राइडर्स को बढ़त है।

हालांकि, मुंबई से भी उसे टक्कर मिलती दिखाई दे रही है। पंजाब और राजस्थान के लिए भी उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई है। लेकिन जिस तरीके से मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को 70 गेंद रहते ही शेष हरा दिया। उसके बाद से कहीं ना कहीं नंबर 4 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला माना जा रहा है।

यह है केकेआर और मुंबई के हालात (IPL 2021)

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस दोनों के ही 12-12 अंक हैं। हालांकि, रन रेट के हिसाब से कोलकाता नाइट राइडर्स को बढ़त है। अगर कोलकाता अपने आखिरी मुकाबले में राजस्थान को हराने में सफल होता है तो उसका अंत 14 हो जाएगा और वह आईपीएल के प्लेआफ का दावेदार बन सकता है। लेकिन अगर मुंबई इंडियंस अपना मैच हैदराबाद के खिलाफ बड़े अंतर से जीत जाती है तो उसके भी 14 अंक हो जाएंगे और उसके भी रन रेट में सुधार हो जाएगा।

इसके बाद इन दोनों टीमों में से सर्वश्रेष्ठ रन रेट के हिसाब से जो टीम आगे होगी उसे क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा। अगर कोलकाता राजस्थान के खिलाफ अपना मैच हार जाती है और मुंबई अपना आखिरी मैच हैदराबाद के खिलाफ जीत जाती है तो मुंबई के लिए मौका बन सकता है। कोलकाता अपना मैच जीत जाती है और मुंबई हार जाती हैं तो ऐसे में आसानी से कोलकाता के लिए भी मौका बन सकता है।

राजस्थान और पंजाब की स्थिति (IPL 2021)

उम्मीदें राजस्थान और पंजाब के लिए भी खत्म नहीं हुई है। हालांकि इन दोनों ही टीमों का भविष्य कोलकाता और मुंबई पर टिका हुआ है। पंजाब छठे पायदान पर है। पंजाब के लिए मौका तभी बन सकता है जब मुंबई हैदराबाद से हार गए और कोलकाता राजस्थान से हार जाए। लेकिन इस स्थिति में भी पंजाब का रन रेट बेहतर होगा तभी वह कोलकाता की जगह प्लेआॅफ में जा सकती है। राजस्थान की बात करें तो उसके लिए भी मौका अच्छा है लेकिन उसे क्वालीफाई करने के लिए कोलकाता को हराना होगा।

Also Read : T20 World Cup 2021 भज्जी को टी20 वर्ल्ड कप टीम में युजवेंद्र को देखने की उम्मीद

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.