IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का अब तक का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। फैंस को जहां इस सीजन नई उम्मीदें थीं, वहीं मैदान पर नतीजे कुछ और ही कहानी बयान कर रहे हैं। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में CSK ने सीजन की शुरुआत की, लेकिन लगातार हार और चोटों ने टीम की हालत खराब कर दी। पंजाब किंग्स ने CSK को 18 रन से हराया, और यह लगातार चौथी हार थी। इसके बाद अपने होम ग्राउंड चेन्नई में टीम को KKR के खिलाफ 8 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी — और इस मुकाबले में कप्तानी की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धोनी ने निभाई।
CSK के आधिकारिक बयान के मुताबिक, रुतुराज को कोहनी में चोट लगी है, जिसके कारण वह IPL 2025 से बाहर हो गए। ऐसे में टीम ने एक बार फिर से कप्तानी का जिम्मा धोनी को सौंपा। थाला फैंस के लिए यह खबर खुशी लेकर आई — सबको उम्मीद थी कि धोनी की अगुवाई में टीम की किस्मत पलटेगी।
Dhoni Ruturaj unfollow controversy
लेकिन इस सबके बीच एक खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। दावा किया गया कि रुतुराज ने इंस्टाग्राम पर धोनी को अनफॉलो कर दिया है। फैंस का मानना है कि रुतुराज की चोट इतनी गंभीर नहीं थी कि उन्हें पूरे सीजन से बाहर कर दिया जाए। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि कहीं टीम मैनेजमेंट और रुतुराज के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा?
जब हमारी टीम ने रुतुराज का इंस्टाग्राम प्रोफाइल चेक किया, तो वाकई में वह धोनी को फॉलो नहीं कर रहे थे। इससे इस विवाद को और हवा मिल गई।
CSK जैसी मजबूत टीम के लिए IPL 2025 में ऐसा प्रदर्शन चौंकाने वाला है। 5 बार की चैंपियन टीम लगातार हार का सामना कर रही है। क्या यह अंदरूनी विवाद का नतीजा है? क्या कप्तानी को लेकर मतभेद टीम के मनोबल पर असर डाल रहे हैं?
धोनी ने 2008 से 2023 तक CSK की कप्तानी की और टीम को 5 बार चैंपियन बनाया। 2022 में उन्होंने रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी, लेकिन बीच सीजन में फिर से खुद कप्तान बन गए। 2023 में उन्होंने टीम को फिर चैंपियन बनाया और इसके बाद रुतुराज को कमान सौंपी गई। अब 2025 में धोनी फिर से कप्तान हैं — लेकिन सवाल यह है कि क्या टीम फिर से पुराने रंग में लौट पाएगी? और क्या रुतुराज और टीम मैनेजमेंट के बीच रिश्ते पहले जैसे रहेंगे?