होम / IPL में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी बने Rohit Sharma

IPL में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी बने Rohit Sharma

Naveen Sharma • LAST UPDATED : April 22, 2022, 9:07 am IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

आईपीएल 2022 का 33वां मुकाबला कल मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को चेन्नई के हाथों 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन यह मुंबई इंडियंस की लगातार 7वीं हार है। लगातार मिल रही इस असफलता का एक कारण मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी हैं।

क्योंकि इस सीजन रोहित शर्मा अपने बल्ले से कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तो रोहित अपना खाता भी नहीं खोल सके और आईपीएल में 14वीं बार शून्य पर आउट हुए। रोहित ने इस शर्मनाक रिकॉर्ड को गुरूवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने नाम किया। रोहित शर्मा इस मैच के पहले ही ओवर में मुकेश चौथरी को अपनी विकेट दे बैठे।

खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं रोहित

रोहित शर्मा पिछले कुछ वक्त से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। जब से रोहित शर्मा भारतीय टीम के फुल टाइम कप्तान बने हैं, तक से रोहित के बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकली है। लोगों का मानना है कि रोहित के ऊपर कप्तानी का दबाव पड़ने के कारण रोहित अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। भारत का कप्तान बनने से पहले तक रोहित बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे।

लेकिन कप्तान बनते ही उनके बल्ले से रन निकलने ही बंद हो गए हैं। कप्तानी का ये दबाव आईपीएल में भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है, क्योंकि रोहित आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान हैं। इस साल आईपीएल में रोहित के बल्ले से 7 पारियों में महज 114 रन निकले हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी

  • रोहित शर्मा
    14 बार
  • पीयूष चावला
    13 बार
  • हरभजन सिंह
    13 बार
  • मंदीप सिंह
    13 बार
  • पार्थिव पटेल
    13 बार
  • अंबति रायडू
    13 बार

Rohit Sharma

ये भी पढ़ें : IPL2022 में कार्तिक ने क्यों बताया CSK के Suresh Raina को अपना भगवान !!

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election 2024: ‘तानाशाही की तरफ जा रहा देश’, सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना -India News
Reservation Row: गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR -India News
बम विस्फोट का आरोप, जेल से पूरी की पढ़ाई, इजरायल में बंद फिलिस्तीनी लेखक को मिला यह पुरस्कार- Indianews
Lok Sabha Elections: ‘भारत को कमजोर करने में कुछ देशों का हाथ’, पीएम मोदी ने कर्नाटक में लगाया बड़ा आरोप -India News
Parineeti Chopra: ‘बस वजन घटाया…’, परिणीति चोपड़ा ने अपनी सबसे बड़ी गलती का किया खुलासा -India News
Ankur Jain: कौन हैं टेक अरबपति अंकुर जैन? जिन्होंने पूर्व WWE स्टार एरिका हैमंड से रचाई शादी- Indianews
Aamir Khan: ‘रेडियो सीन के दौरान वास्तव में बिना कपड़ो के था’, आमिर खान ने फिल्म पीके की शूटिंग को लेकर किया खुलासा -India News
ADVERTISEMENT