India News (इंडिया न्यूज़), Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक 2024 में अरशद नदीम ने गोल्ड अपने नाम किया। पाकिस्तान का यह पहला व्यक्तिगत ओलंपिक गोल्ड है। ओलपिंक में गोल्ड जीतने के बाद पाकिस्तान ही नहीं दुनिया में चारों ओर अरशद के नाम की ही चर्चा हो रही है। मेडल जीतने के बाद पाकिस्तान में उनको कई तरह के गिफ्ट्स भी मिल रहे हैं। जिनमें भैंस से लेकर कई गिफ्ट्स शामिल है।
ओलंपिक में मेडस जीतने के बाद कितनी है अरशद नदीम की कुल संपत्ति
पेरिस ओलंपिक 2024 में अपनी ऐतिहासिक जीत से पहले अरशद नदीम की वित्तीय स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी। रिपोर्टों से पता चला कि नदीम की कुल संपत्ति ₹1 करोड़ से भी कम थी। हालाँकि, उनके ओलंपिक स्वर्ण ने उनकी वित्तीय स्थिति को काफी हद तक बदल गई है। अरशद के जीत के तुरंत बाद, नदीम को पाकिस्तान पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज से PKR 100 मिलियन (₹10 करोड़) का नकद पुरस्कार मिला।
इसके अलावा, कराची के मेयर मुर्तजा वहाब ने PKR 50 मिलियन का इनाम देने की घोषणा की और पंजाब के गवर्नर सरदार सलीम हैदर खान ने PKR 2 मिलियन की पेशकश की। इसके अलावा विभिन्न स्रोतों से भी योगदान मिला, जिसमें लोकप्रिय पाकिस्तानी गायक अली ज़फ़र से PKR 1 मिलियन का उपहार और क्रिकेटर अहमद शहज़ाद से उनकी फ़ाउंडेशन के ज़रिए इतनी ही राशि शामिल है।
पेरिस ओलंपिक 2024 में अरशद ने जीता गोल्ड
पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के रिकॉर्ड तोड़ थ्रो फेंका था। यह ओलंपिक के इतिहास का सबसे लंबा थ्रो था। इसके साथ ही वह पाकिस्तान के लिए पहला व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया। टोक्यो 2020 के गत ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के सीज़न-सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। वहीं एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर का लंबा थ्रो फेंककर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।