India News (इंडिया न्यूज), Virat Kohli Record : स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार (10 अप्रैल) को इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह इंडियन प्रीमियर लीग में 1000 चौके लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली, जो अब तक खेले गए आईपीएल के सभी 18 संस्करणों में खेलने वाले चार खिलाड़ियों में से एक हैं, ने 257 आईपीएल मैचों में 722 चौके और 278 छक्के लगाए हैं।
उन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और डीसी के बीच चल रहे आईपीएल मैच में आरसीबी की पारी के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर डीसी कप्तान अक्षर पटेल को छक्का लगाकर आईपीएल में 1000 चौके का आंकड़ा पार किया।
Virat Kohli Record : कोहली ने IPL में कर दिया वो काम, जो अभी तक नहीं कर पाया कोई
इसके अलावा हाल ही में विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 13000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। विराट ने सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 के मुकाबले के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। स्टार बल्लेबाज खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 13000 रन बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर भी बन गए हैं।
विराट MI के खिलाफ मैच के दौरान अच्छी फॉर्म में दिखे और उन्होंने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर प्रशंसकों के साथ-साथ विशेषज्ञों को भी रोमांचित कर दिया। उन्होंने महज 29 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा। कुल मिलाकर, क्रिस गेल यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी (381 पारी) थे, जबकि विराट ने 386 पारी में यह उपलब्धि हासिल की।
एमएस धोनी वापस बने CSK के कप्तान, रुतुराज गायकवाड़ हुए IPL से बाहर, जाने क्या है मामला?