India News (इंडिया न्यूज), SHUBMAN GILL: गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 38 रनों की पारी में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने आईपीएल में इस मैदान पर 1000 रन पूरे कर लिए हैं, वे टूर्नामेंट के इतिहास में एक मैदान पर सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दूसरे और पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
टॉस हारकर गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी की। पारी की शुरुआत कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने की, दोनों ने पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की। 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर गिल 38 रन बनाकर आउट हो गए। 27 गेंदों में खेली गई इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 4 चौके लगाए।
SHUBMAN GILL
शुभमन गिल ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 20 पारियों में 1000 रन बनाए हैं। आईपीएल में एक मैदान पर सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी क्रिस गेल हैं, जिन्होंने बैंगलोर में 19 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था।
गुजरात टाइटन्स ने अपना पहला मैच 8 अप्रैल 2022 को अपने होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला था। यह टीम का पहला आईपीएल संस्करण था, जो लखनऊ के साथ टूर्नामेंट में शामिल होने वाली दूसरी टीम थी। यहां गुजरात की ओर से खेलते हुए गिल पहले मैच में शून्य पर आउट हो गए थे। इससे पहले केकेआर की ओर से खेलते हुए गिल ने 2021 में यहां खेली गई दो पारियों में क्रमश: 9 और 43 रन बनाए थे। 15 मई 2023 को शुभमन गिल ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शतक भी लगाया था, उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 58 गेंदों पर 101 रन बनाए थे।
2023 में ही गिल ने इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 129 रनों की पारी खेली थी। 2024 में गिल ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतक (104) भी लगाया था। शुभमन गिल ने आईपीएल में कुल 4 शतक लगाए हैं, जिसमें से 3 शतक इसी मैदान पर लगाए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: क्या दिल्ली विजाग में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर पाएगी?