होम / Live Score IND vs NZ 2nd Test 2nd Day जंयत यादव ने भारतीय टीम को दिलाई छठी सफलता चाय तक न्यूजीलैंड का स्कोर 38/6

Live Score IND vs NZ 2nd Test 2nd Day जंयत यादव ने भारतीय टीम को दिलाई छठी सफलता चाय तक न्यूजीलैंड का स्कोर 38/6

India News Editor • LAST UPDATED : December 4, 2021, 3:01 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: 

Live Score IND vs NZ 2nd Test 2nd Day : भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम 325 के स्कोर पर आलआउट को गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआर अच्छी नहीं रही। और टीम ने जल्दी ही 27 रन पर अपने चार विकेट खो दिए। वहीं भारत की तरफ से सिराज को तीन और अक्षर को एक सफलता मिली।

वहीं इसके बाद गेंदबाजी का जिमा आर अश्विन को दिया गया। और अश्विन ने अपनी पहली गेंद पर हेनरी निकोल्स को बोल्ड कर भारतीय टीम को पांचवी सफलता दिलाई। इसके बाद जंयत यादव ने रचिन रविन्द्र को कप्तान कोहली के हाथों कैच करवा कर न्यूजीलैंड को एक और झटका दे दिया। चाय तक न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 38 रन है।

सिराज ने लिए पहले तीनों विकेट (Live Score IND vs NZ 2nd Test 2nd Day)

ईशांत शर्मा के चोटिल होने के चलते उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ा। वहीं उनकी जगह टीम में शामिल किए गए मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाजों को आउट कर दिया। सिराज ने पारी के तीसरे ओवर में पहली गेंद पर ओपनर बल्लेबाज विल यंग को पवेलियन की राह दिखाई वहीं इसी ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज ने न्यूजीलैंड के कप्तान टाम लैथम को कैच आउट कर दिया। वहीं सिराज ने अपने अगले ही ओवर की पहली ही गेंद पर रास टेलर को बोल्ड कर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दे दिया। (Live Score IND vs NZ 2nd Test 2nd Day)

एजाज ने लिए सभी 10 विकेट (Live Score IND vs NZ 2nd Test 2nd Day)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल ने भारतीय पारी के सभी 10 विकेट झटक लिए। इसी के साथ उन्होंने भारतीय पूर्व गेंदबाज अनिल कुंबले की बराबरी कर ली है। इसी टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम ने चार विकेट गवांए थे।

और ये चारों विकेट एजाज पटेल ने ही झटके थे। वहीं आज एजाज ने छह विकेट लेकर भारतीय टीम को आलआउट कर दिया। वहीं इसी के साथ एजाज भारत में किसी टेस्ट की पहली पारी में न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बन गए। (Live Score IND vs NZ 2nd Test 2nd Day)

मयंक तीसरी बार 150 पर आउट (Live Score IND vs NZ 2nd Test 2nd Day)

एक तरफ भारतीय पारी के विकेट गिरते रहे लेकिन दूसरी तरफ ओपनर मयंक अग्रवाल क्रीज पर डटे रहे। मयंक ने 150 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं टेस्ट क्रिकेट में मयंक का ये तीसरा 150 का स्कोर रहा। इनका विकेट भी एजाज पटेल के खाते में ही आया। मयंक एजाज की गेंद पर विकेटकीपर टॉम ब्लंडल को अपना कैच दे बैठे। मैच के पहले दिन मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक जड़ा।

मयंक के बल्ले से 13 पारियों के बाद यह शतक निकला। वहीं भारत में मयंक का प्रदर्शन शानदार रहा है। मयंक ने भारत में खेले अपने 7 टेस्ट में 2 दोहरे शतक जड़े हैं। मयंक ने भारत में खेले 7 मैचों में 93.37 की औसत से 747 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक निकले हैं।

Also Read : IND vs NZ 2nd Test 2nd Day Live Score 325 पर आलआउट हुआ भारत एजाज पटेल ने लिए सभी विकेट

Connect Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें