होम / Mahela Jayawardene On Sri Lanka Crisis: श्रीलंका की हालत पर जयवर्धने ने पत्रकार को दिया करारा जवाब, श्रीलंकाई पुलिस पर भी भड़के

Mahela Jayawardene On Sri Lanka Crisis: श्रीलंका की हालत पर जयवर्धने ने पत्रकार को दिया करारा जवाब, श्रीलंकाई पुलिस पर भी भड़के

India News Editor • LAST UPDATED : April 20, 2022, 9:58 am IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

Mahela Jayawardene On Sri Lanka Crisis: श्रीलंका की आर्थिक स्थिति हर गुजरते दिन के साथ बद से बदतर होती जा रही है। जिसका प्रभाव श्रीलंका के लोगों पर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। इसी के कारण श्रीलंका के लोगों ने विरोध को और भी तेज कर दिया है। इस विरोध को काबू में करने के लिए श्रीलंका की पुलिस ने मंगलवार को वहां के लोगों पर फायरिंग की।

जिसमें एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है और 10 लोग बुरी तरह से घायल हो चुके हैं। इस घटनाक्रम के कईं वीडियोस और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस पर श्री लंका के महान क्रिकेटर महेला जयवर्धने ने भी अपनी प्रितिक्रिया दी है।

पत्रकार को दिया करारा जवाब

एक वरिष्ठ पत्रकार ने मंगवार को श्रीलंका की हालत पर एक ट्ववीट किया और उसमें लिखा कि रम्बुकाना शहर में पुलिस ने लोगों पर फायरिंग की है, जिसमें एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई है और 10 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। पुलिस का आरोप है कि ये लोग फ्यूल टैंकर को आग लगाने की कोशिश कर रहे थे,

जिसके कारण पुलिस को यह कड़ा कदम उठाना पड़ा। पत्रकार के ट्वीट से यह साफ़ जाहिर हो रहा था कि पत्रकार पुलिस को सही ठहराने की कोशिश कर रहा हो। जिस पर महेला जयवर्धने ने पत्रकार को करारा जवाब देते हुए कहा कि यदि लोग हिंसा करते हैं और

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए, लेकिन उन पर गोली चलाने का कोई बहाना नहीं चलेगा? क्या यही लोकतंत्र है? क्या यही देश का कानून है? इस पर न्याय होना चाहिए, चाहे फिर इसके लिए कोई भी जिम्मेदार क्यों न हो। मुझे श्रीलंका पुलिस शर्म आती है।

Mahela Jayawardene On Sri Lanka Crisis

Also Read : IPL 2022 PBKS vs DC Match 32nd Preview: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा आज का मुकाबला

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.