India Today (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker On Marriage: पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर किसी ऐक्ट्रेस से कम नहीं है। उनकी खूबसूरती के आगे बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों का बोल्डनेस फीका पर जाता है। ऐसे में हमेशा सोशल मीडिया पर उनके बॉलीवुड में जाने और शादी करने की चर्चा जोड़ पकड़ लेती है। इन सभी सवालों के जवाब पर मनु भाकर ने बेबाकी से अपनी बात रखी है। दरअसल वो रविवार को अपने गांव गोरिया में गोकुलधाम गोशाला पहुंचीं थी। तभी मीडिया ने शादी को लेकर और बॉलीवुड में जाने के सवाल पूछे थे।
शादी को लेकर दिया यह जवाब
मनु भाकर ने कहा है कि वो फिल्मों से दूर रहेंगी और उनका पूरा फोकस खेलों पर होगा। मनु भाकर रविवार को झज्जर अपने गांव गोरिया में गोकुलधाम गोशाला पहुंचीं। उनके साथ उसकी मां सुमेधा और पिता रामकिशन भी थे। यहां जिला उपायुक्त शक्ति सिंह और एडीसी सलोनी शर्मा के नेतृत्व में मनु का स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मनु भाकर ने बॉलीवुड में जाने की बातों को सिरे से नकार दिया। बॉलीवुड में करियर बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें खेल बहुत पसंद है और बाद में थोड़ा बहुत कोचिंग भी करूंगी। वहीं शादी के सवाल पर मनु शर्माते हुए कहतीं हैं कि अभी इसके बारे में कुछ सोचा नहीं है। भगवान जो भी करेंगे, वही होगा।
बांग्लादेश ने रचा इतिहास, रावलपिंडी में पाकिस्तान को 10 विकेट से रौंदा
ओलंपिक में दो मेडल जीतकर रचा इतिहास
इससे पहले जब पेरिस ओलंपिक के समापन पर मनु भाकर और नीरज चोपड़ा एक साथ दिखे थे, तो इनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर चर्चाओं ने जोड़ पकड़ लिया था। पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने ओह ये जिन और ली वोनहो को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। दोनों ने 16-10 से इस मैच में जीत हासिल की थी। इसी के साथ मनु भारत की ऐसी निशानेबाज भी बन गईं थीं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीते थे।
Hardik Pandya से छिनेगी कप्तानी? इस खिलाड़ी को कप्तान बनाने के पक्ष में हैं रोहित शर्मा