India News (इंडिया न्यूज), MI vs CSK: IPL 2024 के 29 वें मुकाबले में आज ( 14 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले में रोहित शर्मा के पास एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने का मौका है।
छक्कों के इस रिकॉर्ड को कर सकते हैं अपने नाम
रोहित शर्मा ने अभी तक मुंबई इंडियंस (MI) के लिए मैच जिताऊ पारी नहीं खेली है, लेकिन पूर्व एमआई कप्तान शानदार छक्के लगाने वाली फॉर्म में हैं। रोहित शर्मा जिन्होंने टूर्नामेंट में किसी भारतीय द्वारा सबसे अधिक (267 IPL छक्के) लगाए हैं। उनके नाम सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय 597 छक्कों का रिकॉर्ड भी है।
ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के 5वें बल्लेबाज
कुल मिलाकर, टी20 क्रिकेट में 497 छक्कों के साथ, रोहित शर्मा को सबसे छोटे प्रारूप में 500 छक्के लगाने के लिए तीन छक्कों की जरूरत है। अगर रोहित शर्मा 500 छक्के लगा देते हैं तो वह यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे।
टी20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले क्रिकेटर
क्रिस गेल (1056 छक्के)
कीरोन पोलार्ड (860 छक्के)
आंद्रे रसेल (678 छक्के)
कॉलिन मुनरो (548 छक्के)
रोहित शर्मा (497 छक्के)
पिछले मुकाबले में मुंबई ने RCB को हराया
आईपीएल 2024 के 5 मैचों में रोहित शर्मा ने 167 की शानदार स्ट्राइक रेट से 156 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने पहले तीन मैच हारने के बाद वानखेड़े में डीसी और आरसीबी के खिलाफ बैक-टू-बैक मैच जीतकर अच्छी वापसी की।