<
Categories: खेल

Mobile Missing During IPL 2026 Match: चेन्नास्वामी स्टेडियम में हुई रनों की बौछार, बाहर किसने किए 25 मोबाइल फोन पार?

Mobile Missing During IPL 2026 Match: 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए IPL मैच के शुरुआती दौर में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है. मैच देखने आए दर्शकों के कम से कम 25 मोबाइल फोन गायब हो गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी है. यह घटना तब सुर्खियों में आई जब एक पीड़ित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था और फोन चोरी की समस्या को लेकर चिंता जताई गई थी. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ितों से संपर्क करना शुरू कर दिया.

Mobile Missing During IPL 2026 Match: 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए IPL मैच के शुरुआती दौर में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है. मैच देखने आए दर्शकों के कम से कम 25 मोबाइल फोन गायब हो गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी है.

यह घटना तब सुर्खियों में आई जब एक पीड़ित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था और फोन चोरी की समस्या को लेकर चिंता जताई गई थी. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ितों से संपर्क करना शुरू कर दिया.

पुलिस का क्या कहना है?

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें मैच के दौरान फोन गुम होने के संबंध में अब तक 25 लिखित शिकायतें मिली हैं. शुरुआती जांच से पता चलता है कि फोन या तो चोरी हो गए थे या फिर एंट्री गेट के पास भारी भीड़ के बीच कहीं गिर गए थे. ज्यादातर पीड़ितों को स्टेडियम में घुसने के बाद ही पता चला कि उनके फोन गायब हैं.

जांच और सुरक्षा पर सवाल

बेंगलुरु पुलिस अब संभावित संदिग्धों की पहचान करने के लिए स्टेडियम के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. IPL जैसे बड़े आयोजन में जहां आमतौर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होती है वहीं इतनी बड़ी संख्या में फोन गायब होना सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करता है. जहां एक ओर दर्शकों ने मैंच का भरपूर लुत्फ उठाया वहीं दूसरी ओर उन्हें अपने मोबाइल की टेंशन में भी काफी परेशान कर दिया. इस मैच में आरसीबी ने हैदराबाद को छह विकेट से मात दी और अपनी पहली जीत दर्ज की. मैच काफी शानदार रहा और लोगों ने इस दौरान कई पलों को संजोया लेकिन जिनका मोबाइल गुम हुआ वह पूरे मैच के दौरान परेशान ही रहे. फिलहाल, जांच जारी है.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

RBSE Class 12th Result 2026: बिना रोल नंबर कैसे चेक करें रिजल्ट? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 स्ट्रीम के हिसाब से…

Last Updated: March 31, 2026 08:11:16 IST

Shahrukh Khan: दुनिया में चल रही जंग बनी शाहरुख के लिए मुसीबत! शूटिंग छोड़ दुबई से वापस लौटे किंग खान

Shahrukh Khan King Film: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की  फैंस में काफी चर्चा है,…

Last Updated: March 31, 2026 08:10:46 IST

Jaish-e-Mohammed: मारा गया भारत का सबसे बड़ा दुश्मन! जैश-ए-मोहम्मद की संभाल रखी थी कमान, जानें कौन है वो?

Masood Azhar Death: पाकिस्तान से एक ऐसी खबर आई जिसे जानने के बाद हर कोई…

Last Updated: March 31, 2026 07:30:27 IST

UP Petrol Diesel Price: यू-टर्न ले गए पेट्रोल-डीजल के दाम! यूपी में राहत या फिर खर्चा बढ़ने का अलर्ट?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 31, 2026 06:40:35 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में आज बड़ा धमाका! आपकी जेब को राहत या महंगाई का तूफान?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 31, 2026 06:40:00 IST

Today Weather: अगले 24 घंटे ‘डेंजर जोन’! दिल्ली से बिहार तक तूफानी बारिश; IMD की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: देशभर में इस बार मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा…

Last Updated: March 31, 2026 06:29:43 IST