India News(इंडिया न्यूज), Mohammed Shami daughter was trolled: 14 मार्च को देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की बेटी आयरा भी इस त्योहार के रंगों में डूब गईं। उन्होंने रंगों से होली खेली, जिसकी एक तस्वीर शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके बाद खूब हंगामा हुआ। फैन्स हसीन जहां को ट्रोल करने लगे और उन्हें कहा कि मुस्लिम होते हुए भी रमजान के महीने में होली खेलना गुनाह है। कई फैन्स ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई और शर्म करने की सलाह दी।

फैंस ने साधा निशाना

होली का त्योहार आमतौर पर हिंदू धर्म के लोग मनाते हैं। हसीन जहां हालांकि इस्लाम को मानती हैं, लेकिन वह होली खेलने से परहेज नहीं करतीं। उन्होंने अपनी बेटी को भी इसके लिए इजाजत दे दी है। इसलिए उनकी बेटी ने अपने दोस्तों के साथ इस पवित्र त्योहार का खूब लुत्फ उठाया। तस्वीर में शमी की बेटी रंगों में सराबोर नजर आई एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, ‘रमजान का महीना है, शर्म आनी चाहिए।’ एक ने उनके मुस्लिम होने पर सवाल उठाया। हालांकि, कई प्रशंसक ऐसे भी थे जिन्होंने शमी की बेटी के साथ हसीन जहां की भी सराहना की और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।

होली से पहले डांस करने पर ट्रोल

होली से एक दिन पहले हसीन जहां ने अपनी बेटी आयरा का एक वीडियो शेयर किया। रमजान के महीने में शमी की बेटी होली के गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं। यह किसी डांस क्लास का वीडियो लग रहा है। इस पर कई प्रशंसक भड़क भी गए। उन्होंने कहा कि रमजान में ऐसा करना गुनाह है। उन्होंने हसीन जहां पर शमी की बेटी को अपनी तरह बिगाड़ने का आरोप लगाया।

भारत से 11 हजार KM दूर है ये देश, फिर भी वहां के PM ने हिंदूओं के साथ खेली होली, Video ने जीता हर भारतीय का दिल

मोहम्मद शमी और हसीन जहां की मुलाकात 2012 में आईपीएल के दौरान हुई थी। तब हसीन जहां कोलकाता नाइट राइडर्स में चीयरलीडर के तौर पर काम करती थीं। शमी उस टीम के लिए खेलते थे। फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों में प्यार हो गया। बाद में दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंच गया। 2014 में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद हसीन जहां ने चीयरलीडर और मॉडल का करियर छोड़ दिया। एक साल बाद यानी 2015 में बेटी आयरा का जन्म हुआ। हालांकि, जब वह महज 3 साल की थी, तभी शमी और हसीन के बीच रिश्ते खराब हो गए। इसके बाद दोनों अलग हो गए।

Britain ने पूरी की तैयारी, यूक्रेन-रूस यूक्रेन-रूस में उतरेगी दुनिया की सबसे खतरनाक रेजिमेंट