IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच में दो सगे भाई आमने-सामने होंगे. जहां एक ओर खिलाड़ी मैदान पर जंग कर रहे होंगे. वहीं, डगआउट में 2 सगे भाई अपनी-अपनी टीम के रणनीति बना रहे होंगे.
मोर्ने मोर्केल और एल्बी मोर्केल.
Morne Morkel vs Albie Morkel: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत होने वाली है. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. सेमीफाइनल के लिहाज से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है. जहां एक ओर इस मुकाबले में मैदान पर भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों के बीच जंग होगी. वहीं दूसरी ओर मैदान के बाहर डगआउट में 2 सगे भाइयों की भी टक्कर होगी. हम बात कर रहे हैं, मोर्ने मोर्केल और एल्बी मोर्केल की. भारत-साउथ अफ्रीका मैच में दोनों भाइयों के बीच रणनीति में टक्कर देखने को मिलेगी.
दरअसल, मोर्ने मोर्केल भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच हैं, जबकि एल्बी मोर्केल साउथ अफ्रीका की टीम के स्पेशलिस्ट कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रहे हैं. रविवार (22 फरवरी) की शाम को जब भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाड़ियों के बीच जंग होगी, तो डगआउट में 2 सगे भाई अपनी-अपनी टीम के लिए रणनीति पर काम करेंगे.
भारत-साउथ अफ्रीका मैच से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मोर्ने मोर्केल ओर एल्बी मोर्केल अपनी-अपनी टीम को लेकर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. BCCI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दोनों भाइयों ने साफ किया कि उनका मकसद अपनी-अपनी टीमों को जीत दिलाना है. एल्बी मोर्केल ने कहा कि ‘स्पेशलिस्ट कंसल्टेंट’ के तौर पर उनका काम टीम इंडिया को हराने के तरीके को ढूंढना है. वहीं, मोर्ने ने कहा, ‘मुझे लगता है कि एक बॉलिंग कोच के तौर पर आप पर हमेशा बहुत प्रेशर रहता है, लेकिन हम काफी लकी हैं कि हमारे ग्रुप में बहुत एक्सपीरियंस खिलाड़ी है. बहुत से लोग हैं जो उस मेंटल लोड में आपकी मदद कर सकते हैं.’
हाल ही में मोर्केल ब्रदर्स ने बताया कि वे दोनों मैच को लेकर आपस में ज्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनकी मां उनसे ज्यादा परेशान हैं. मोर्केल ने बताया कि उनकी मां को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर किस टीम को सपोर्ट करें.
मोर्ने मोर्केल ने साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट में 86 मैच खेले हैं, जिनमें 309 विकेट हासिल किया. इसके अलावा मोर्ने ने 117 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 188 विकेट चटकाए. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में मोर्ने मोर्केल ने 44 मैच खेले हैं, जिनमें 47 विकेट चटकाए हैं. वहीं, एल्बी मोर्केल ने साउथ अफ्रीका के लिए 1 टेस्ट मैच खेला है, जिसमें 58 रन बनाए हैं. इसके अलावा एल्बी ने 58 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 782 रन बनाए हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में 50 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 572 रन दर्ज हैं.
The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…
युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…
7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर 'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…
Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…
उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…
Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…