होम / विराट कोहली से छिन गया मोस्ट वैल्युएबल सेलेब्रिटी का ताज, इस अभिनेता ने पीछे धकेला

विराट कोहली से छिन गया मोस्ट वैल्युएबल सेलेब्रिटी का ताज, इस अभिनेता ने पीछे धकेला

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : March 23, 2023, 7:55 pm IST
इंडिया न्यूज़ : भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए बुधवार का दिन निराशाजनक रहा। एक तरफ तीसरे वनडे में वे अर्धशतकीय पारी खेल टीम को जीत नहीं दिला सके। उसके बाद ये खबर आई कि 5 साल से मोस्ट वैल्युएबल सेलेब्रिटी (Most Valued Celebrity of 2022) की लिस्ट में टॉप पर रहने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। मालूम हो, देश को 5 साल के बाद एक नया सबसे मोस्ट वैल्युएबल सेलेब्रिटी मिला है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने कोहली को पछाड़ते हुए पहली रैंक हासिल की है।

रणवीर सिंह इसलिए वजह से बने मोस्ट वैल्युएबल सेलेब्रिटी

बता दें, बीते कुछ सालों में अभिनेता रणवीर सिंह ने भारतीय सिनेमा को कई सुपर डुबर हिट फिल्में दी हैं। वह सिर्फ अपनी फिल्मों की वजह से ही नहीं बल्कि अपनी ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल के वजह से अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं। मालूम हो, क्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह साल 2022 में भारत के सबसे वैल्यूएबल सेलिब्रिटी बने थे। इसके बाद रणवीर ने 5 साल बाद इस ताज पर कब्जा जमाए बैठे विराट कोहली को पीछे छोड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली पहली बार साल 2017 में भारत के सबसे वैल्यूएबल सितारे बने थे। उसके बाद से वो लगातार 5 साल तक भारत के सबसे वैल्यूएबल सितारे बने रहे।

आलिया भट्ट बनी मोस्ट वैल्युएबल महिला सेलेब्रिटी

बता दें, सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में रणवीर की ब्रैंड बैल्यू 181.70 मिलियन डॉलर रहा। वहीं गली बॉय में रणवीर सिंह की कोस्टार आलिया भट्ट भारत की सबसे वैल्यूएबल महिला सेलिब्रिटी बनकर सामने आईं हैं। मिली जानकारी के अनुसार साल 2022 में उनकी ब्रैंड वैल्यू 102.90 मिलियन डॉलर रही।

लेटेस्ट खबरें

Arvind Kejriwal: जेल में केजरीवाल को दी जा रही स्लो डेथ, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप – Indianews
Aishwarya Rai ने शादी के कुछ सालों बाद ही बदल दी थी शादी की यह निशानी, सामने आई चौंकाने वाली वजह -Indianews
IPL 2024: क्या अपने 287 के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद, कोच ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का दिल्ली में ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत, देखें वीडियो
IPL 2024: CSK के पूर्व कप्तान MS Dhoni की दरियादिली ने जीता फैंस का दिल, दिव्यांग फैन को दिया ऑटोग्राफ
Shamita Shetty ने दिखाया अपना हिडन टैलेंट, स्केचिंग करते वीडियो किया शेयर, फैंस कर रहे तारीफ
UP Board Results 2024: यूपी 12वीं बोर्ड परीक्षा में शुभम वर्मा और 10वीं में प्राची निगम ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट- Indianews