होम / MS Dhoni ICC T20 World Cup 2021 में टीम इंडिया के लिए निभाएंगे मेंटॉर की भूमिका

MS Dhoni ICC T20 World Cup 2021 में टीम इंडिया के लिए निभाएंगे मेंटॉर की भूमिका

India News Editor • LAST UPDATED : October 14, 2021, 11:16 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
MS Dhoni ICC T20 World Cup 2021: यूएई और ओमान में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप 2021 की मेजबानी इस बार बीसीसीआइ के कंधों पर है। टी 20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा हो गई है। इस टीम में एक से एक दिग्गज खिलाड़ी हैं। धोनी के फैंस के लिए एक खुशखबरी यह है कि पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बीसीसीआई ने इस टी-20 विश्व कप में अहम जिम्मेदारी देते हुए, उन्हें भारत की 15 सदस्यीय क्रिकेट टीम का मेंटॉर (MS Dhoni ICC T20 World Cup 2021) बनाया है।

MS Dhoni ICC T20 World Cup 2021

अश्विन की वापसी

मिली जानकारी के अनुसार, सीनियर आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी टी-20 विश्व कप के लिये भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। इसमें इशान किशन, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को भी जगह मिली है।चौतीस वर्षीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की चार साल के अंगरल के बाद सीमित ओवरों की टीम में वापसी हुई है। उन्होंने सीमित ओवरों में अपना आखिरी मैच 9 जुलाई 2017 को खेला था। ईशान किशन और वरूण चक्रवर्ती का इंडियन प्रीमियर लीग में उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए इनाम दिया गया है।

T20 World Cup : वर्ल्ड कप में भारत से 12 बार हारा पाक, फिर भी घमंड

टी 20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए भारतीय टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश रहुल, सूर्य कुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।
स्टैंडबाई खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर।

Read More : ICC T20 World Cup 2021: के लिए बीसीसीआइ ने लॉन्च की टीम इंडिया की जर्सी

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें