India News (इंडिया न्यूज), IPL 2024: मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच ट्रॉफी दिलाने वाले रोहित शर्मा फिलहाल 2024 के सीजन में टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। 15 दिसंबर को फ्रेंचाइजी ने घोषणा करते हुए कहा कि आईपीएल 2024 के सीजन में टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या करेंगे। इसके बाद फैंस आगबबूला हो गए। कई फैंस ने नाराजगी जाहिर करते एमआई को एहसान फरामोश कहा, वहीं लाखों फैंस ने मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है। कुछ फैंस जर्सी जलाकर विरोध प्रकट कर रहे हैं।

फैन ने जलाई जर्सी

हार्दिक पंड्या के कप्तान बनाए जाने के बाद फैंस काफी नाखुश हैं। मुंबई इंडियंस ने जब कप्तान बदलने की घोषणा की तो, घंटे भर के भीतर उसने एक्स (ट्वीटर) पर 4 लाख और इंटाग्राम पर दो लाख फॉलोवर्स खो दिए। एक वीडियो में मुंबई इंडियंस के एक प्रशंसक ने कप्तान के रूप में रोहित की जगह पंड्या की नियुक्त पर जर्सी जलाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आप इसी के लायक

मुंबई इंडियंस के कदम से उसके फैंस गुस्से में हैं। फैंस का कहना है कि मुंबई इंडियंस एहसान फरामोश हैं। जर्सी जलाकर अपना रोष प्रकट करना बताता है कि फैंस काफी निराश और हताश हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी के इस कदम काफी निराशा हुई है। वें अपने कप्तान रोहित शर्मा हमेशा ही लीडर के रूप में देखना चाहते हैं। फैन ने इस फ़ुटेज को शेयर करते हुए लिखा,’ एमआई, आप इसी के लायक हैं।’

मुंबई इंडियंस की टीम

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, जसप्रित बुमरा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय सिंह, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी और अर्जुन तेंदुलकर , टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

यह भी पढें:

IPL 2024: हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाते ही मुंबई इंडियंस को हुआ बड़ा नुकसान, गंवा दिए इतने फॉलोवर्स

IPL 2024: क्या किसी दूसरी आईपीएल टीम में खेलते हुए नजर आ सकते हैं रोहित शर्मा? जानिए पूरी कहानी

IPL 2024: आईपीएल नीलामी 19 दिसंबर को, जानिए ऑक्शन के वेन्यू, शेड्यूल और लाइव स्ट्रीम से लेकर सबकुछ