होम / Neeraj Chopra Most Searched On Internet In 2021 इस साल इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले व्यक्ति बने नीरज चोपड़ा

Neeraj Chopra Most Searched On Internet In 2021 इस साल इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले व्यक्ति बने नीरज चोपड़ा

India News Editor • LAST UPDATED : December 20, 2021, 5:43 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Neeraj Chopra Most Searched On Internet In 2021 : नीरज चोपड़ा इस साल इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले व्यक्ति बने। उन्हें भारत में सेलिब्रिटी के तौर पर तो विश्वभर में एक एथलेटिक्स खिलाड़ी के तौर पर गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। नीरज ने इस साल ही टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था।

जिसके बाद उनके सोशल मीडिया फॉलाअर्स में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला था। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा और इसी के साथ उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी।

स्वर्ण पदक जीतने के बाद बढ़ी लोकप्रियता (Neeraj Chopra Most Searched On Internet In 2021)

भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज की लोकप्रियता काफी बड़ गई। गोल्ड मेडल जीतने से इंस्टाग्राम पर नीरज के फॉलोअर्स ढाई लाख थे, जो पांच महीने में 52 लाख हो गए हैं। वहीं स्वर्ण पदक जीतने के 24 घंटे में 10 लाख फॉलोअर्स हो गए थे।

खेल रत्न से हो चुके हैं सम्मानित (Neeraj Chopra Most Searched On Internet In 2021)

नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर थ्रो फेंक कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके बाद नीरज को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से नवाजा गया। वहीं केंद्र सरकार की ओर से भी उन्हें इनाम राशि के रूप में 6 करोड़ रूपए दिए गए थे। वहीं आनंद महिंद्रा ने उन्हें एसयूवी 700 गिफ्ट की थी।

Also Read : Ashes 2nd Test Australia Beat England by 275 Runs एशेज में आस्ट्रेलिया 2-0 से आगे दूसरे मुकाबले में इंग्लैेंड को 275 रनों से दी मात

Connect With Us:-  Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Diljit Dosanjh नहीं बल्कि, Amar Singh Chamkila में इस मशहूर कॉमेडियन को लेना चाहते थे एआर रहमान -Indianews
विश्व चैंपियन कप्तान का बड़ा बयान, T20 World Cup में ओपनिंग के लिए इस खिलाड़ी को बताया पहली पसंद
अपनी शादी का कार्ड लिए काशी विश्वनाथ पहुंचीं Arti Singh, लाल सूट व हाथों में चूड़ियां पहने खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस -Indianews
Delhi liquor policy case: अरविंद केजरीवाल क्यों खा रहे रोजाना आम, आलू पराठा? ईडी ने कोर्ट में लगाया यह बड़ा आरोप- Indianews
Lok Sabha Election: बड़ी कठिन है डगर इलेक्शन की…, वीडियो में देखें कैसे पोलिंग बूथ तक पहुंच रहे हमारे इलेक्शन वारियर्स- Indianews
Shilpa Shetty-Raj Kundra के जुहू फ्लैट से ED ने 97 करोड़ रूपये की जब्त की संपत्ति, धोखाधड़ी से संबंधित है मामला -Indianews
Telangana: छात्रों के भगवा पोशाक पहनने पर प्रिंसिपल ने लगाई डांट, तो हुआ कुछ ऐसा हो जाएंगे हैरान-Indianews