India News (इंडिया न्यूज), Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जिससे पाकिस्तान पूरी तरह डरा हुआ है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान लगातार भड़काऊ बयानबाजी कर रहा है। इसके पीछे पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर भी हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी पिछले कुछ दिनों से भारत के खिलाफ विवादित बयानबाजी कर रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने भारतीय सेना पर भी निशाना साधा। शाहिद अफरीदी की भारत के खिलाफ नफरत बेवजह नहीं है। इसके पीछे 22 साल पहले हुई एक घटना है, जिसके बाद से अफरीदी भारत से नफरत करने लगे थे।
घटना साल 2003 की है। जब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के आतंकी भाई शाकिब को भारत की सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने दौड़ा-दौड़ा कर गोली मार दी थी। शाकिब को 7 सितंबर 2023 को अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में BSF ने मार गिराया था। इसके बाद से ही शाहिद अफरीदी भारत से नफरत करने लगे हैं। बीएसएफ ने शाहिद अफरीदी के चचेरे भाई शाकिब को हरकत-उल-अंसार का बटालियन कमांडर बताया था। शाकिब का संबंध आतंकी हाफिज सईद से था। तब बीएसएफ ने कहा था कि शाकिब से बरामद दस्तावेजों से उसके शाहिद अफरीदी से संबंध साबित होते हैं। लेकिन उस समय शाहिद अफरीदी ने इससे इनकार किया था।
Pahalgam Terror Attack
शाकिब पेशावर का रहने वाला था और मारे जाने से करीब डेढ़ साल पहले तक अनंतनाग इलाके में सक्रिय था। शाहिद अफरीदी साल 2003 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नियमित क्रिकेटर थे। तब शाहिद अफरीदी ने अपने आतंकी चचेरे भाई के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया था। अखबारों में शाहिद अफरीदी के हवाले से कहा गया था कि पठान परिवार बहुत बड़ा है और मैं अपने कई चचेरे भाइयों को भूल गया हूं। शाहिद अफरीदी ने कहा था कि उनका परिवार बहुत बड़ा है, मुझे नहीं पता कि कौन चचेरा भाई है और कौन क्या करता है।
शाहिद अफरीदी ने हाल ही में भारत पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि पहलगाम में आतंकी एक घंटे तक लोगों को मारते रहे और 8 लाख में से एक भी भारतीय सैनिक नहीं आया, लेकिन जब वे आए तो उन्होंने पाकिस्तान को दोषी ठहराया। भारत खुद आतंकवाद करता है, अपने ही लोगों को मारता है और फिर पाकिस्तान को दोषी ठहराता है। कोई भी देश या धर्म आतंकवाद का समर्थन नहीं करता। हम हमेशा शांति का समर्थन करते हैं। इस्लाम हमें शांति सिखाता है और पाकिस्तान कभी ऐसी चीजों का समर्थन नहीं करता। हमने हमेशा भारत के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश की है।