<

टी20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराया, आखिरी ओवर्स में फहीम अशरफ ने बचाई लाज

पाकिस्तान बनाम नीदलैंड: पाकिस्तान ने जीत के साथ टी20 विश्व कप की शुरुआत की है. कोलंबो में खेले गए वर्ल्ड कप के पहले मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से शिकस्त दी. देखें हाईलाइट्स...

PAK vs NED Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला गया. यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में हुआ. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान की गेंदबाजी के सामने नीदरलैंड की टीम 19.5 ओवर में ही 147 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. इसके बाद पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी करने के लिए आई. पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज सैम अयूब (24) और साहिबजादा फरहान (47) ने काफी अच्छी शुरुआत की. हालांकि बीच में पाकिस्तान की पारी लड़खड़ाई. एक समय पर ऐसा लगा कि नीदरलैंड मैच में वापसी कर सकती है, लेकिन आखिरी ओवर्स में फहीम अशरफ ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 11 गेंदों पर 29 रन ठोक दिए. इससे पाकिस्तान ने 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

नीदरलैंड ने बनाए थे 147 रन

इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. नीदरलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 147 रन बनाए. नीदरलैंड की ओर से कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 37 (29) रन बनाए. इसके अलावा सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट ने 15 गेंदों पर 24 रन और बास डी लीडे ने 30 रन बनाए. लोअर ऑर्डर में आर्यन दत्त ने 8 गेंदों पर 13 रनों को छोटी पारी खेली. पाकिस्तान की घातक गेंदबाजी के सामने नीदरलैंड की टीम 19.5 ओवर में 147 पर ढेर हो गई. पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्जा ने 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा अबरार अहमद, मोहम्मद नवाज और सैम अयूब ने भी 2-2 विकेट लिए, जबकि शाहीन शाह अफरीदी ने 1 विकेट लिया. इसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम ने 1 बॉल रहते टारगेट चेज कर लिया. पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए, जबकि आखिरी ओवर्स में फहीम अशरफ ने शानदार 29 रनों की पारी खेली.

नीदरलैंड ने आखिरी ओवर तक हार नहीं मानी

नीदरलैंड की टीम भले ही पहले मैच में पाकिस्तान से हार गई, लेकिन उन्होंने आखिरी ओवर तक लड़ाई की. एक समय पर नीदरलैंड ने पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया था. पाकिस्तान की टीम 98/2 होने के सिर्फ 2 रन बनाने के अंदर 100/5 पर आ गई. नीदरलैंड ने मैच में वापसी कर ली थी, लेकिन फिर फहीम अशरफ ने पाकिस्तान को पारी को संभाला. फहीम अशरफ ने 19वें ओवर में 3 छक्के और 1 चौके की मदद से कुल 24 रन बटोर लिए. फिर आखिरी ओवर में चौका लगाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई. इस मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए फहीम अशरफ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Kisan e-Mitra: PM Kisan की अगली किस्त से लेकर फसल बीमा तक, ‘किसान ई-मित्र’ देगा हर सवाल का सटीक जवाब

Kisan e-Mitra AI Chatbot: अभी तक किसानों को बीमा, लोन, सब्सिडी और योजनाओं से जुड़ी…

Last Updated: April 10, 2026 14:45:58 IST

बस 100 रुपये और लाखों आपकी जेब में! आधे दाम पर मिल रहे ब्लूचिप स्टॉक्स, फटाफट करें निवेश

Stocks Under 100 Rupees India: अगर आप भी फायदेमंद ब्लू चिप स्टॉक खरीदना चाह रहे…

Last Updated: April 10, 2026 14:32:54 IST

Vaibhav Suryavanshi: बुमराह तो झांकी थे, भुवी अभी बाकी हैं! वैभव के लिए ‘काल’ बन सकते हैं भुवनेश्वर कुमार?

Vaibhav Suryavanshi vs Bhuvneshwar Kumar: बुमराह को पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी…

Last Updated: April 10, 2026 14:24:21 IST

लड़कियों के प्राइवेट पार्ट में खुजली कब होती है? कहीं ये 6 गंदी आदतें तो जिम्मेदार नहीं, ऐसे करें बचाव

Vaginal Itching Cause: गर्मी का मौसम अब पूरी तरह से शुरू हो चुका है. इस…

Last Updated: April 10, 2026 14:07:45 IST

मुसलमान नहीं है मोनालिसा का ‘पति’ फरमान, पड़ोसी ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा, जाति भी बता दी

Farman Khan Monalisa Marriage Controversy : मोनालिसा नाबालिग है. यह जांच से पता चला है.…

Last Updated: April 10, 2026 13:52:35 IST

RCB vs RR key Battles: वैभव बनाम भुवी की जंग में कौन जीतेगा आज का रण, क्या बिश्नोई की गुगली में फंसेंगे किंग कोहली?

RCB vs RR: क्या बिश्नोई की गुगली में फंसेंगे किंग कोहली? वैभव सूर्यवंशी और आर्चर…

Last Updated: April 10, 2026 13:47:50 IST