होम /  IPL Auction 2024: विश्व कप जीतने वाले कप्तान पैट कमिंस बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

 IPL Auction 2024: विश्व कप जीतने वाले कप्तान पैट कमिंस बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : December 19, 2023, 3:15 pm IST
India News(इंडिया न्यूज), IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में हो रही है। दुबई में आईपीएल इतिहास का सबसे मंहगे खिलाड़ी खरीदा गया। कई टीमों ने इस खिलाड़ी पर बोली लगाई। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद इस खिलाड़ी पर लगातार बोली लगाते रहें। अंत में इस खिलाड़ी को 20 करोड़ 50 लाख में हैदराबाद ने अपने नाम कर लिया है। यह खिलाड़ी और कोई नही लेकिन ऑस्ट्रेलिया के ODI विश्व कप विजेता कप्तान, पैट कमिंस हैं। बता दें पैट कमिंस इस खरीद के बाद IPL के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये हैं। इससे पहले IPL 2023 में सैंम करन को 18 करोड़ में खरीदा गया था।
रोमन पॉवेल के लिए हुई जमकर लड़ाई
एक करोड़ बेस प्राइस वाले रोमन पॉवेल के लिए कोलकाता और राजस्थान के बीच जमकर लड़ाई हुई। अंत में राजस्थान की टीम ने उन्हें 7.4 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा। दो करोड़ बेस प्राइस वाले ब्रूक के लिए दिल्ली और राजस्थान के बीच काफी देर तक लड़ाई हुई और अंत में दिल्ली ने उन्हें चार करोड़ में खरीदा। दो करोड़ बेस प्राइस वाले ट्रेविस हेड पर चेन्नई और हैदराबाद ने दांव लगाया। अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 6.8 करोड़ रुपये में खरीदा। हेड ने विश्व कप फाइनल में शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाया था।

16 IPL मैच खेले हैं कमिंस

कमिंस, जिन्होंने जून में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया, इंग्लैंड में एशेज को बरकरार रखा और एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में अहमदाबाद में एक खचाखच भरी भारतीय भीड़ को चुप करा दिया, आईपीएल इतिहास में दूसरी बार सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में उभरे। 2020 में, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 रुपये में अधिग्रहित किया, जिससे वह सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। कुल मिलाकर, उन्होंने 16 IPL मैच खेले हैं, 8.29 की इकॉनमी रेट से 17 विकेट लिए हैं और मुंबई के खिलाफ KKR के लिए 14-बॉल 50 रन बनाने के बाद निचले क्रम के एक आसान बल्लेबाज होने की ख्याति रखते हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT