<

डोपिंग केस से लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस से छेड़खानी… पृथ्वी शॉ से जुड़े 4 ऐसे विवाद, जिससे उनका करियर हुआ खत्म!

Prithvi Shaw Controversies: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का करियर काफी ज्यादा विवादों में रहा है. कभी शॉ के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगा, तो कभी वह डोपिंग टेस्ट में फेल गए. इसके चलते उनका करियर अंधकार में चला गया.

Prithvi Shaw Controversies: भारत के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उनके वायरल होने की वजह कोई विवाद नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है. दरअसल, पृथ्वी शॉ ने रविवार (8 मार्च) को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली. शॉ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी. पृथ्वी शॉ को उनकी सगाई के लिए क्रिकेट जगत से खूब सारी बधाइयां मिल रही हैं. पृथ्वी शॉ का करियर काफी विवादों से भरा रहा है. एक समय पर पृथ्वी शॉ को भारत का अगला सचिन तेंदुलकर कहा जाता था, लेकिन आज के समय में यह खिलाड़ी भारतीय टीम में अपनी जगह तक नहीं बना पा रहा है. पृथ्वी शॉ लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं. उन्होंने अभी तक भारत के लिए सिर्फ 12 मैच ही खेले हैं, जबकि उनके बैच के अन्य खिलाड़ी सालों से भारत के लिए खेल रहे हैं. 26 वर्षीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ अक्सर विवादों में फंसे रहे, जिसका सीधा असर उनके करियर पर पड़ा. जानें पृथ्वी शॉ से जुड़े बड़े विवाद…

भोजपुरी एक्ट्रेस ने लगाया छेड़खानी का आरोप

भोजपुरी एक्ट्रेस सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. यह मामला साल 2023 का है. पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) मुंबई के एक होटल से बाहर निकल रहे थे. इस दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुना गिल से उनका झगड़ा हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना गिल भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेना चाहती थी, लेकिन इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई. इसका कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.

मामला इतना बढ़ गया कि सपना गिल ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. पृथ्वी शॉ ने सपना गिल के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. पृथ्वी शॉ का कहना है कि डिनर के बाद जब वे अपनी बीएमडब्ल्यू कार से निकल रहे थे, सपना गिल के ग्रुप के एक व्यक्ति ने बेसबॉल स्टिक से कार की विंडशील पर हमला कर दिया था. फिलहाल इस मामले में अभी भी कानूनी कार्यवाही चल रही है.

रणजी ट्रॉफी में भी हुआ था विवाद

रणजी ट्रॉफी 2025 में पृथ्वी शॉ का सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान से झगड़ा हो गया था. दरअसल, मुंबई और महाराष्ट्र के बीच एक प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा था. इस दौरान पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए 181 रन बनाए थे. वह दोहरा शतक पूरा करने वाले थे, लेकिन मुशीर खान ने पृथ्वी शॉ को आउट कर दिया. पृथ्वी शॉ का विकेट लेने के बाद मुशीर खान ने सेलिब्रेशन किया, जिससे भारतीय क्रिकेटर काफी गुस्सा हो गए. पृथ्वी शॉ ने गुस्से में मुशीर को मारने के लिए बल्ला उठा लिया, लेकिन तभी अंपायर और साथी खिलाड़ियों ने उन्हें रोक लिया.

डोपिंग केस

साल 2019 में पृथ्वी शॉ डोप टेस्ट में फेल गए थे. इसके चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पृथ्वी शॉ को 8 महीने के लिए बैन कर दिया था. इसके चलते उनके करियर पर काफी बुरा असर पड़ा था. हालांकि पृथ्वी शॉ का कहना था कि उन्होंने खांसी का दवाई ली थी, जिसके चलते वह डोपिंग टेस्ट में फेल हुए थे.

लॉकडाउन का उल्लंघन

साल 2021 में पृथ्वी शॉ पर लॉकडाउन का उल्लंघन लगा था. कोरोना महामारी के दौरान पृथ्वी शॉ को उनके कुछ दोस्तों के साथ पुलिस ने पकड़ लिया था. इसकी वजह से पृथ्वी शॉ की खूब आलोचना हुई थी, क्योंकि उस समय सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन लगा था.

पृथ्वी शॉ का करियर

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने 2016-17 में मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद 2018-19 में सिर्फ 18 साल की उम्र में पृथ्वी शॉ ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. पृथ्वी शॉ ने अपने भारत के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Raipur News: इलाज के नाम पर बर्बरता! नशा मुक्ति केंद्र में युवक से बेरहमी से हुई मारपीट, FIR दर्ज

Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…

Last Updated: March 30, 2026 23:47:49 IST

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे CSK की निकली हवा! MS धोनी के बिना चेन्नई की शर्मनाक हार, देखें हाईलाइट

CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…

Last Updated: March 30, 2026 23:17:11 IST

April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल में प्रदोष व्रत का खास महत्व, जानें कब-कब रखें व्रत और क्या है पूजा मुहूर्त

April Pradosh Vrat 2026:  अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…

Last Updated: March 30, 2026 22:47:29 IST

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST