<

बहन का इंस्टा प्रमोट कराना था? इसलिए रिंकू सिंह को मैसेज किया, IAS ऑफिसर से शादी करना चाहती थी प्रिया

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी अब जून 2026 में होने की संभावना जताई जा रही है, दोनों ने 8 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी. खासकर रिंकू के पिता के निधन की वजह से शादी टाल दी गई थी. लेकिन इससे पहले एक रिपोर्ट चर्चा में हैं जिसमें कहा गया है कि प्रिया एक आईएएस ऑफिसर से शादी करना चाहती थी. रिंकू को मैसेज तो उन्होंने किसी खास काम के लिए किया था.

नई दिल्ली. हाल ही में प्रिया सरोज (Priya Saroj) और रिंकू सिंह (Rinku Singh) से जुड़ा एक किस्सा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. यह कहानी थोड़ी मजेदार है और लोगों को अलग-अलग तरह से सोचने पर मजबूर कर रही है. कहा जाता है कि प्रिया बस अपने बहन के इंस्टा अकाउंट को प्रमोट करने के लिए रिंकू से जुड़ना चाहती थी लेकिन किसे पता था कि बात इतनी दूर तक पहुंच जाएगी. पयह भी कहा जाता है कि प्रिया एक आईएएस ऑफिसर से शादी करना चाहती थी.

बताया जाता है कि प्रिया अपनी बहन का इंस्टाग्राम अकाउंट आगे बढ़ाना चाहती थीं. किसी ने उन्हें सलाह दी कि अगर मशहूर क्रिकेटर रिंकू सिंह उनके अकाउंट को प्रमोट कर दें, तो फॉलोवर्स जल्दी बढ़ सकते हैं. इसके बाद क्या हुआ, इस पर दोनों की बातें अलग-अलग हैं. कहा जाता है कि प्रिया ने रिंकू सिंह की पोस्ट लाइक की. रिंकू का कहना है कि पहले मैसेज प्रिया ने किया था, जबकि प्रिया कहती हैं कि पहले मैसेज रिंकू ने भेजा था. इसी बात को लेकर लोगों में चर्चा होती रहती है.

प्रिया सरोज कैसे बनीं नेता?

बता दें कि  प्रिया सरोज ने कानून (लॉ) की पढ़ाई की है. उनका सपना था कि वे आगे चलकर जज बनें. इसके साथ ही वे चाहती थीं कि उनकी शादी किसी आईएएस अधिकारी से हो. लेकिन उनके पिता राजनीति में थे, इसलिए प्रिया भी राजनीति में आ गईं और समाजवादी पार्टी से जुड़कर एक युवा सांसद बन गईं. अब रिंकू सिंह भी जल्द यूपी सरकार में एक बड़ा पदभार संभालने वाले हैं. 

रिंकू बन सकते हैं स्पोर्ट्स ऑफिसर

क्रिकेटर रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) के तौर पर अपॉइंट करने वाली है. रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार रिंकू को उनके शानदार परफॉर्मेंस और इंडियन टीम के प्रति कमिटमेंट के लिए इनाम देने वाली है. रिंकू जल्द ही यह पद संभाल सकते हैं. बता दें कि हाल में रिंकू को टी20 विश्व कप टूर्नामेंट के दौरान अपने पिता की बीमारी और आखिर में मौत की वजह से मुश्किल दौर से गुज़रना पड़ा. वह नोएजा में पिता के स्टेज IV कैंसर का इलाज करा रहे थे. हालांकि, विश्व कप फाइनल से पहले ही उनके पिता का निधन हो गया था.
 

Satyam Sengar

Recent Posts

कैमरा में दमदार हैं OnePlus Nord 6 vs iPhone 16 Plus, जानें फीचर्स और परफॉर्मेंस में कौन आगे

हालांकि, OnePlus Nord 6  को अभी भारत में लॉन्च नहीं किया गया है. लेकिन, अप्रैल…

Last Updated: March 25, 2026 17:43:42 IST

पापड़ में छिपा ‘झापड़’ ढूंढना नहीं है आसान, 15 सेकेंड में सिर्फ तेज नजर वाले ही जीतेंगे ये चैलेंज

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन ऐसी तस्वीरें होती हैं, जो हमारी आंखों और दिमाग दोनों को…

Last Updated: March 25, 2026 17:43:52 IST

जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश का लव लॉक, ‘मेरी हर सांस-हर आंसू में…लव यू बेबी जैकी’, तिहाड़ से भेजा खत

Jacqueline Fernandez: तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को भावुक…

Last Updated: March 25, 2026 17:35:02 IST

गुस्से में बेकाबू हुईं सानिया अशफाक, इमाद वसीम की दूसरी पत्नी को कहा ‘बाजारी औरत’, लगाए संगीन आरोप

पाकिस्तान के पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर इमाद वसीम की पूर्व पत्नी ने उनकी नई पत्नी को…

Last Updated: March 25, 2026 17:31:28 IST

घर पर बनाइये ठेचा पनीर टिक्का, मलाइका अरोड़ा भी हैं इसकी फैन, देखें रेसिपी

Thecha Paneer Tikka Recipe: घर पर कोई बर्थडे पार्टी हो या किटी पार्टी, मेन्यू में…

Last Updated: March 25, 2026 17:10:50 IST

Bheswa Mata Mandir: यहां उल्टा स्वस्तिक बनाते ही पूरी होती है हर मनोकामना, जानिए इस अनोखे मंदिर का रहस्य

Bheswa Mata Mandir: मध्य प्रदेश में माता का एक ऐसा  शक्तिपीठ है ,जहां कि मान्यता…

Last Updated: March 25, 2026 17:03:01 IST