<
Categories: खेल

रवींद्र जडेजा की बीवी ने टीम इंडिया पर फोड़ा बम! लगा दिया सनसनीखेज आरोप, फैंस परेशान

Rivaba Jadeja reactions Indian Cricketers: रिवाबा जडेजा ने एक इवेंट में टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर विदेश दौरों के दौरान गलत काम करने का बड़ा आरोप लगाकर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी.

Rivaba Jadeja Allegations: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी और गुजरात सरकार में मंत्री रिवाबा जडेजा एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. एक इवेंट में रिवाबा ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर ऐसे आरोप लगाए जिससे क्रिकेट की दुनिया में हलचल मच गई है. उनके कमेंट्स सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं और फैंस से लेकर एक्सपर्ट्स तक हर कोई उन पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है.

क्या है रिवाबा का भारतीय टीम पर आरोप?

इवेंट के दौरान अपने पति की ईमानदारी और अनुशासन की तारीफ करते हुए रिवाबा ने अचानक दूसरे भारतीय खिलाड़ियों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जडेजा लंदन, दुबई और ऑस्ट्रेलिया में खेलने के लिए दुनिया भर के कई देशों में जाते हैं, फिर भी उन्हें कभी कोई बुरी आदत या लत नहीं लगी. इसके बाद रिवाबा ने एक चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए कहा, टीम के बाकी सभी खिलाड़ी विदेश जाकर गलत काम करते हैं. इस बयान ने सभी को चौंका दिया है क्योंकि यह सीधे तौर पर टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम के कल्चर पर सवाल उठाता है.

रिवाबा ने आगे कहा कि अगर जडेजा चाहते तो वह भी ऐसा कर सकते थे. उन्हें मुझसे पूछने की भी जरूरत नहीं है. हालांकि, वह अपनी ज़िम्मेदारियों को समझते हैं और हमेशा डिसिप्लिन में रहते हैं.

प्रशंसकों में मची खलबली

रिवाबा के इस बयान पर सोशल मीडिया पर तुरंत रिएक्शन की बाढ़ आ गई. यह पहली बार नहीं है जब रिवाबा किसी विवादित बयान के लिए सुर्खियों में आई हैं, लेकिन इस बार यह मामला और भी गंभीर हो गया है क्योंकि इसमें क्रिकेटर शामिल हैं.

अब CSK नहीं, IPL 2026 में इस टीम से खेलेंगे जडेजा

रिवाबा के बयान के बीच, क्रिकेट से जुड़ी एक और बड़ी खबर भी सामने आई. रवींद्र जडेजा IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में दिखेंगे. जडेजा, जो पिछले सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, उन्हें एक बड़े ट्रेड में राजस्थान रॉयल्स में शामिल किया गया है. दिलचस्प बात यह है कि जडेजा ने 2008 में राजस्थान के लिए अपना IPL डेब्यू भी किया था. इसका मतलब है कि वह एक बार फिर अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी में लौट रहे हैं.

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

Dhurandhar 2 Box Office Day 6: 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है धुरंधर 2! 6 दिन में तोड़े इतने रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2 Box Office Day 6: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 हर घंटे एक नया…

Last Updated: March 25, 2026 07:49:15 IST

Ram Navami 2026: अष्टमी और नवमी कब है? कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और सही समय, पूजन विधि और जरूरी नियम

Chaitra Navratri Ashtami Navami: चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी की तीथी को लेकर बहुत…

Last Updated: March 25, 2026 07:45:53 IST

हर तरफ लाश ही लाश…, करोल बाग में भयानक सड़क हादसा; डबल डेकर बस पलटने से मचा हड़कंप

Karol Bagh Bus Accident: हादसे की खबर मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें…

Last Updated: March 25, 2026 07:55:16 IST

बिहार से लेकर दिल्ली तक…18 राज्यों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?

Aaj Ka Mausam 25 March: देश के कई राज्यों में मार्च के आखिरी सप्ताह में…

Last Updated: March 25, 2026 07:39:40 IST

Aaj Ka Panchang 25 March 2026: 25 मार्च बुधवार का दिन, जानें आज की पूजा का शुभ मुहूर्त- राहुकाल का समय

Today Panchang 25 March 2026: आज 25 मार्च 2026, बुधवार का दिन है. हिंदू पंचांग…

Last Updated: March 25, 2026 07:07:03 IST

MP Board 5th, 8th Result 2026 Live Updates: आज कितने बजे जारी होगा रिजल्ट? जानें कैसे देखें ऑनलाइन

MP Board 5th 8th Result 2026 Live: राज्य शिक्षा केंद्र के अनुसार, 25 मार्च को…

Last Updated: March 25, 2026 08:20:04 IST