India News (इंडिया न्यूज), IPL 2024, MI vs RCB, Virat Kohli: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। स्टार बल्लेबाजों से सजी टीम दोनों टीमें बल्लेबाजी के लिए मुफीद मैदान पर बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है। इस मैच में आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं।
- 250 छक्के पूरे कर सकते हैं कोहली
- अब तक जड़ चुके हैं 246 छक्के
- सबसे अधिक छक्के क्रिस गेल के नाम
बनेंगे दूसरे भारतीय बल्लेबाज
विराट कोहली अगर इस मैच में चार छक्के जड़ते हैं, तो दाएं हाथ का यह बल्लेबाज रोहित शर्मा के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 250 या उससे अधिक छक्के जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके साथ ही कोहली आईपीएल में 250 छक्के जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बनेंगे। कोहली के नाम अब तक आईपीएल में 246 छक्के दर्ज हैं। ऐसे में चार छक्के लगाते ही इस क्लब में शामिल हो सकते हैं। (Virat Kohli 250 Sixes in IPL)
इन खिलाड़ियों ने जड़े हैं 250 या अधिक छक्के
क्रिस गेल – 357 छक्के
रोहित शर्मा – 264 छक्के
एबी डिविलियर्स – 251 छक्के