<

IPL 2026 से पहले रिंकू सिंह बनेंगे अफसर, UP सरकार देगी ये जिम्मेदारी; कितनी मिलेगी सैलरी?

Rinku Singh Govt Job: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को आईपीएल 2026 से पहले सरकारी नौकरी दी जाएगी. यूपी सरकार रिंकू सिंह को रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपने जा रही है. अब मैदान पर चौके-छक्के लगाने के बाद रिंकू सिंह सरकारी फाइलों को संभालते नजर आएंगे. जानें इस पद पर रिंकू सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?

Rinku Singh Govt Job: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नए सीजन की शुरुआत पहले रिंकू सिंह के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उत्तर प्रदेश की सरकार भारतीय स्टार बल्लेबाज को सरकारी नौकरी देने जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिकेटर रिंकू सिंह को रीजनल स्पोर्ट्स अफसर (RSO) के पद पर नियुक्त किया जाएगा. भारतीय टीम के लिए रिंकू सिंह के शानदार प्रदर्शन और टीम के लिए उनके कमिटमेंट को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है. रिंकू सिंह भारतीय टीम के उस स्क्वाड का हिस्सा थे, जिन्होंने इस साल टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार (24 मार्च) को रिंकू सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. रिंकू सिंह के साथ ही अलग-अलग खेलों से जुड़े कुल 14 इंटरनेशनल खिलाड़ियों को भी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. अब भारतीय स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह मैदान पर चौके-छक्के लगाने के साथ ही सरकारी फाइलों की जिम्मेदारी भी संभालते नजर आएंगे.

रिंकू सिंह को कितनी मिलेगी सैलरी?

स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) को स्पोर्ट्स कोटा का तहत रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर की पोस्ट मिली है. इस पद पर रिंकू सिंह को मंथली 50,000 से 60,000 रुपये तक सैलरी मिल सकती है. इनमें उनके DA, HRA और अन्य खर्चे भी शामिल होंगे.

इन खिलाड़ियों की भी मिलेगी नौकरी

भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह के अलावा पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी राजकुमार पाल और हाई जंप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रवीण कुमार को डिप्टी एसपी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. वहीं, जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतने वाले अजीत सिंह और 200 मीटर की दौड़ में ब्रॉन्ज जीतने वाली सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया गया है, जबकि 100 और 200 मीटर में ब्रॉन्ज विनर प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी मिलेगी.

29 मार्च से होंगे एक्शन में रिंकू सिंह

28 मार्च से IPL 2026 का आगाज होने जा रहा है. रिंकू सिंह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए खेलते हैं. KKR की टीम अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी. ऐसे में रिंकू सिंह 29 मार्च से KKR की जर्सी में मैदान पर खेलते नजर आएंगे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IND vs WI 2nd ODI Weather Forecast: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे? जानिए क्या कहती है गुवाहाटी की वेदर रिपोर्ट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाने वाला दूसरा वनडे…

Last Updated: September 29, 2026 16:54:41 IST

एक स्मार्टफोन और दो डिस्प्ले… 20000 रुपये से कम कीमत में आया Lava Virat Curve 5G; देखें फीचर्स

Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…

Last Updated: September 29, 2026 16:50:58 IST

Jubin Nautiyal के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, बोले- शानदार है यह फीलिंग

Jubin Nautiyal Baby Boy: जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी ने…

Last Updated: September 29, 2026 17:09:09 IST

200MP कैमरा और दमदार बैटरी… Vivo X Fold 6 भारत में कब होगा लॉन्च? देखें फीचर्स

Vivo X Fold 6: वीवो जल्द अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है.…

Last Updated: September 29, 2026 15:58:23 IST