India News (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023: पांच अक्टूबर से शुरू हो रहे क्रिकेट विश्वकप 2023 में कई भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के निशाने पर कई रिकॉर्ड्स हैं। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के कई रिकॉर्ड्स भी शामिल हैं। इसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और टीम इंडिया के नवोदित स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड हैं। आइए जानते सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड्स के बारे में जो भारतीयों द्वारा विश्वकप 2023 में तोड़े जा सकते हैं।
गिल तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड
इस साल अब तक भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल ने 20 पारियों में 1230 रन बनाए हैं। अगर गिल को वनडे विश्व कप 2023 के दौरान कम से कम 9 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है, तो उनके पास सचिन तेंदुलकर का 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने वर्तमान में वर्ष 2023 में 72.35 के औसत से रन बनाए हैं। अगर वह 2023 विश्व कप के दौरान 665 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, वें तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।
रोहित तोड़ेंगे सचिन के छक्कों का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने अब तक दो एकदिवसीय विश्वकप में हिस्सा लिया है। जिसमें उन्होंने अपना पहला विश्वकप 2015 में और दूसरा विश्वकप 2019 में खेला था। इस दौरान उन्होंने विश्वकप की 17 पारियों में 23 छक्के जड़े हैं। वहीं, पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने 1992 से लेकर 2011 तक के विश्वकप की 44 पारियों में 27 छक्के लगाए हैं। ऐसे में कप्तान रोहित के पास सचिन का यह रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है। इसके साथ ही रोहित के पास सचिन का एक और रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है।
विश्वकप में सचिन के शतकों का रिकॉर्ड
आपको बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व कप की 17 पारियों में कुल 6 शतक लगा चुके हैं। वहीं, पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 44 पारियों में 6 शतक लगाए हैं। दोनों ने अब तक वनडे विश्व कप इतिहास में 6-6 शतक लगाए हैं। ऐसे में रोहित कप्तान रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से बस एक कदम दूर हैं।
कोहली तोड़ेंगे शतकों का रिकॉर्ड (Cricket World Cup 2023)
विराट कोहली अब तक वनडे क्रिकेट में कुल 47 शतक लगा चुके हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर नाम दर्ज है। एकदिवसीय मैचों में तीसरा शतक लगाते ही विराट कोहली सचिन का यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वनडे क्रिकेट में पचास एकदिवसीय शतक लगाने वाले विराट कोहली दुनिया के पहले क्रिकेटर बनेंगे।
यह भी पढ़ें: विश्वकप में टूटेंगे कई बड़े रिकॉर्ड, रोहित, कोहली और शमी लिस्ट में दर्ज कराएंगे अपना नाम