<

Rohit Sharma: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा का गरजा बल्ला, शतक ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, देखें लिस्ट

Rohit Sharma Records: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में 138 रनों की शानदार पारी खेली. इस शतक के साथ ही रोहित शर्मा ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. देखें उनके नए रिकॉर्ड्स की लिस्ट...

Rohit Sharma Records: भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स के मैदान में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे मैच में शानदार पारी खेली. उन्होंने 110 गेंदों पर 138 रनों की पारी खेली. हालांकि इसके बावजूद भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन रोहित शर्मा इतिहास रच गए. रोहित शर्मा लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे में शतक लगाने पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं. इतना ही नहीं, इसके अलावा भी भी रोहित शर्मा ने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं.

सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

लॉर्ड्स में शतक लगाने के साथ ही रोहित शर्मा ने वनडे में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रोहित शर्मा किसी एक देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित शर्मा के नाम इंग्लैंड में 8 शतक दर्ज हो गए हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में यूएई में 7 शतक लगाए हैं. इसके अलावा रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर बन गए हैं. उन्होंने ओपनर के तौर पर भारत के लिए सबसे ज्यादा 46 शतक लगाए हैं.

लॉर्ड्स में रोहित शर्मा ने बनाए ये रिकॉर्ड्स

  • रोहित शर्मा लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने.
  • रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 46 शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर बल्लेबाज बने.
  • इंग्लैंड में सबसे ज्यादा 8 वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया.
  • रोहित शर्मा ने SENA टीमों के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 346 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.
  • रोहित शर्मा SENA देशों में 15 वनडे शतक लगाने वाला पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
  • रोहित शर्मा ऐसे पहले विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के 8 अलग-अलग मैदानों पर शतक लगाया है.
  • रोहित शर्मा इंग्लैंड में 10 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा डॉन ब्रैडमैन ने किया था.

लॉर्ड्स वनडे में भारत को मिली हार?

भारत को लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के हाथों 27 रन से हार मिली. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 387 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट ने 141 रनों की पारी खेली थी. उनके अलावा जैकब बेथल ने 91 और जो रूट ने नाबाद 74 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी टीम इंडिया 50 ओवर में 360 रन ही बना पाई. भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 138 रनों की पारी खेली. उनके अलावा शुभमन गिल ने 77 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 74 रनों की पारी खेली. इसके बावजूद भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST