होम / IND vs NZ T20 Series कोहली से आगे निकले रोहित शर्मा जानिए न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में कौन से रिकार्ड किए अपने नाम

IND vs NZ T20 Series कोहली से आगे निकले रोहित शर्मा जानिए न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में कौन से रिकार्ड किए अपने नाम

India News Editor • LAST UPDATED : November 20, 2021, 12:36 pm IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली

IND vs NZ T20 Series : न्यूजीलैंड के खिलाफ रांची में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने 7 विकेट न्यूजीलैंड को हराकर तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 153 रन का लक्ष्य रखा था। जिसे भारत ने 3 विकेट खो कर हासिल कर लिया। वहीं इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 36 गेंदों में ने 55 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होेंने इस मैच में विराट कोहली और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ कर कुछ रिकार्ड अपने नाम किए। (ind vs nz t20series)

13 बार टी20 में कर चुके शतकीय साझेदारी (IND vs NZ T20 Series)

रोहित शर्मा बतौर खिलाड़ी टी-20 इंटरनेशनल में अन्य खिलाड़यों के साथ 13 बार 100 से अधिक रनों की साझेदारी कर चुके हैं। वहीं 13 बाद शतकीय साझेदारी का हिस्सा रहने वाले पहले खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा ने केएल राहुल के साथ 5 बार तो शिखर धवन के साथ 4 बार, विराट कोहली के साथ 3 बार और सुरेश रैना के साथ एक बार 100 से अधिक रन जोड़े हैं।

Also Read : IND Won 2nd T20 Match by 7 Wicket: भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाई

इंटरनेशनल क्रिकेट में 450 छक्के लगाने वाले बने पहले भारतीय (IND vs NZ T20 Series)

रोहित शर्मा ने इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 36 गेंदों में 55 रनों की पारी में 5 छक्के लगाए। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 450 छक्के पूरे किए। इससे पहले केवल वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ही ऐसा कर सके हैं। वहीं रोहित शर्मा पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। जिन्होंने 450 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा अबतक इंटरनेशनल क्रिकेट में 454 छक्के लगा चुके हैं।

50 से अधिक रन बनाने में भी की कोहली की बराबरी (IND vs NZ T20 Series)

रोहित शर्मा ने विराट कोहली के टी20 में सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक रन बनाने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। कोहली 29 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं। वहीं रोहित ने 25 बार ऐसा किया है। लेकिन रोहित के नाम टी20 में 4 शतक भी हैं। वहीं विराट कोहली अब तक टी20 में शतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। वहीं टी20 में सबसे अधिक शतक भी रोहित शर्मा के ही नाम हैं।

Read More : India vs New Zealand T20 Match Toss भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया

Connect Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT