इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Rohit Sharma Out on 0 in First Over : भारत पाकिस्तान मैच के पहले ओवर में ही रोहित शर्मा आउट हो गए। शाहीन अफरीदी की अंदर आती गेंद पर रोहित शर्मा आउट हुए। मैच के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने सिंगल के साथ टीम का खाता खोला। जिसके बाद अपनी पहली गेंद खेल रहे रोहित शर्मा शाहीन अफरीदी की तेज गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। पहले ओवर में भारत का स्कोर 2 रन पर 1 विकेट रहा।

विराट कोहली आए तीसरे नंबर पर Rohit Sharma Out on 0 in First Over

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली बैटिंग करने उतरे। वहीं अब भारतीय फैंस की निगाहें कोहली और राहुल पर टिकी हैं।

कोहली का औसत है शानदार Rohit Sharma Out on 0 in First Over

टी20 विश्व कप में आज तक पाकिस्तानी गेंदबाज कोहली को आउट नहीं कर पाए हैं। विराट कोहली को विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में अव्वल माना जाता है। क्रिकेट इतिहास का कोई भी रिकॉर्ड उनकी पहुंच से दूर नहीं है। वैसे विराट कोहली को अभी तक टी20 विश्व कप ट्रॉफी पर जीत नहीं मिली है।

टी20 विश्व कप में उनके नंबरों की बात है, कोहली ने अब तक सिर्फ 16 पारियों में 86.33 की औसत से 777 रन बनाए हैं। वह पिछले संस्करण में सर्वाधिक स्कोर करने वाले भारतीय बल्लेबाज थे, जिसमें भारत सेमीफाइनल में बाहर हो गया था।

शाहीन अफरीदी ने 21वीं बार झटका पहले ओवर में विकेट Rohit Sharma Out on 0 in First Over

भारतीय बल्लेबाजों को शाहीन अफरीदी से सावधान रहने की जरूरत होगी। आज मैच के पहले ओवर में ही अफरीदी ने रोहित को शून्य पर आउट किया। इसके साथ ही 21वीं बारपहले ही ओवर में विकेट झटका है।

Read More: Virat Kohli is Biggest Danger For pak in T20 पाकिस्तान के खिलाफ 84 की औसत से रन बनाते हैं विराट कोहली

Connect With Us: Twitter Facebook